फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   without snowfall tourists upset in manali

मनाली में बर्फ नहीं मिलने से सैलानी मायूस

Tue, 16 Feb 2021 10:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
without snowfall tourists upset in manali
मनाली (कुल्लू)। पर्यटकों को मनाली में बर्फ देखने के लिए नहीं मिल रहा है। इससे मनाली आने वाले सैलानियों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। बर्फ न होने से इसका असर कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार पर पड़ा है। मनाली के होटलों में ऑक्यूपेंसी 30 फीसदी ही रह गई है।
विज्ञापन

मनाली के पर्यटन स्थल सोलंगनाला के साथ नेहरूकुंड में पर्यटकों को बर्फ नहीं मिल रहा है। प्रशासन ने अभी तक अटल टनल बंद रखी है। ऐसे में पर्यटकों को टनल के साथ बर्फ का दीदार नहीं हो रहा है। मनाली के होटलियर विश्वनाथ शर्मा, मोहन ठाकुर तथा प्रेम ठाकुर ने बताया कि मनाली समेत पर्यटन स्थलों में बर्फ नहीं होने से सैलानी निराश हो रहे हैं। कहा कि सैलानियों की प्रमुख सैरगाह बनी अटल टनल रोहतांग बंद होने से रोष है। प्रशासन की ओर से सैलानियों को सोलंगनाला से आगे नहीं भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से लगातार पर्यटकों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी न होने के चलते सैलानियों में निराशा है। इसका नुकसान पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को उठाना पड़ रहा है। बर्फ नहीं होने से पर्यटन कारोबारी भी चिंतित हैं। हिमांचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान गुप्त राम ठाकुर ने कहा सोलंगनाल से आगे पर्यटक नहीं जा रहे हैं। इसका नुकसान टैक्सी यूनियन को उठाना पड़ रहा है। कहा कि प्रशासन को अटल टनल रोहतांग के साथ कोठी व गुलाबा सैलानियों के लिए खोला जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed