फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Withdraw the decision of state cadre for DC office employees: Federation

डीसी कार्यालय कर्मचारियों के लिए राज्य कैडर के निर्णय को वापिस लें : महासंघ

Wed, 07 Aug 2024 05:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 07 Aug 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Withdraw the decision of state cadre for DC office employees: Federation
कुल्लू में उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी प्रैस वार्ता करते हुए। -संवाद
कुल्लू। उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ जिला कुल्लू ने उपायुक्त कार्यालय कर्मचारियों के राज्य कैडर के निर्णय को वापिस लेने की मांग की है। मंगलवार को कुल्लू में आयोजित एक प्रेस वार्ता में महासंघ के अध्यक्ष मनीष गुलेरिया ने सरकार से यह मांग उठाई है।
विज्ञापन

मनीष गुलेरिया ने कहा कि पिछले साल तीन अक्तूबर को सरकार ने उपायुक्त कार्यालय कर्मचारियों का राज्य कैडर करने का निर्णय लिया था, जिससे कर्मचारियों में चिंता उत्पन्न हुई है। कर्मचारियों को इस बात का डर है कि कहीं इस निर्णय से उनकी पदोन्नति और वरिष्ठता पर नकारात्मक प्रभाव न पड़े।
विज्ञापन

सरकार ने मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक उन्हें इसके लिए एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार राज्य कैडर बनाती है तो कंट्रोलिंग अथॉरिटी उपायुक्त को ही रखा जाए। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दिनों पटवारी और कानूनगो का भी सरकार ने जिला से राज्य कैडर कर दिया है, और वे इसका विरोध कर रहे हैं। पटवारी और कानूनगो मांग कर रहे हैं कि उन्हें नायब तहसीलदार के पद पर 20 प्रतिशत कोटा दिया जाए, जो कि महासंघ के अनुसार, गलत मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासंघ ने मांग की है कि उपायुक्त कार्यालय कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के पद पर मिलने वाले कोटे को 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत किया जाए। इस मांग के समर्थन में महासंघ के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष तापे राम और अन्य कर्मचारी, जैसे निशा वर्मा, ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed