{"_id":"69555ddb1b9f41f5ef0fc69f","slug":"winter-vacation-in-schools-will-be-from-january-1-to-14-kullu-news-c-89-1-klu1001-165467-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एक से 14 जनवरी तक स्कूलों में रहेगा शीतकालीन अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एक से 14 जनवरी तक स्कूलों में रहेगा शीतकालीन अवकाश
Wed, 31 Dec 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड के बीच विद्यार्थियों को मिलेगी राहत
रात के समय इन दिनों माइनस में पहुंच रहा है पारा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कड़ाके की ठंड के बीच कुल्लू के हजारों विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। स्कूलों में एक जनवरी से 14 दिनों का शीतकालीन अवकाश शुरू होगा। इन दिनों शीतलहर के चलते तापमान माइनस में चल रहा है।
ऐसे में विद्यार्थियों को ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। 15 जनवरी को ही जिले में स्कूल खुलेंगे। सूखे जैसे हालात के बीच विद्यार्थियों को शुष्क ठंड से दो-चार होना पड़ रहा है।
स्कूल में शीतकालीन अवकाश एक से 14 जनवरी तक रहेगा। कुल्लू, मनाली, बंजार और आनी उपमंडल में यह अवकाश रहेगा। शीतकालीन अवकाश से पहले स्कूलों में बच्चों के पेपर आदि निपटाए गए हैं। साथ ही अधिकतर स्कूलों में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह भी आयोजित किए गए। अवकाश समाप्त होने के बाद जब स्कूल खुलेंगे, इसके बाद वार्षिक परीक्षा को लेकर तैयारियां गति पकड़ेंगी। अभिभावक मनी राम और बुद्धि सिंह ने कहा कि दो सप्ताह के अवकाश से बच्चों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी। बुधवार को स्कूलों में शिक्षा संवाद हुआ। अभिभावकों ने शिक्षा संवाद में शामिल होकर स्कूल में चल रहे शिक्षा के स्तर के बारे में चर्चा की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खराहल में भी बुधवार को शिक्षा संवाद हुआ।
विज्ञापन
शिक्षा उप निदेशक उच्च कुल्लू देसराज डोगरा ने कहा कि स्कूलों में एक से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। 15 जनवरी को स्कूल खुलेंगे। इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
--