फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Winning candidates celebrated after the BDC results were declared in Bhuntar.

Kullu News: भुंतर में बीडीसी के परिणाम आने के बाद विजयी उम्मीदवारों ने मनाया जश्न

Sun, 31 May 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Winning candidates celebrated after the BDC results were declared in Bhuntar.
कुल्लू जिला के मौहल वार्ड से जिला परिषद के नीशा ठाकुर विजयी होने पर जीत का जश्न मनाते हुए।-संवा
भुंतर (कुल्लू)। पंचायत चुनाव के तहत पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) पद के परिणाम रविवार को घोषित होने शुरू हो गए। शाम तक 13 वार्डों के नतीजे सामने आने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने जहां जीत का जश्न मनाया, वहीं चुनावी मुकाबले में पराजित प्रत्याशियों के खेमों में मायूसी देखने को मिली।
विज्ञापन

भुईन वार्ड-12 से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राम प्रसाद ने पंचायत समिति सदस्य पद पर शानदार जीत दर्ज की। उनकी जीत के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा जीत का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

घोषित परिणामों के अनुसार पुंथल सेरी वार्ड से मनोज ठाकुर (कांग्रेस समर्थित), चोंग वार्ड से गुलदीप (भाजपा समर्थित), नरैश वार्ड से घनश्याम कुल्लवी (कांग्रेस समर्थित), बड़ा भुईन वार्ड से गीता देवी (भाजपा समर्थित), जल्लूग्रां वार्ड से नरेंद्रा कुमारी, बराधा वार्ड से सरला देवी, पिणी वार्ड से मीरा, धनोगी वार्ड से जीवना देवी, शिलिहारि वार्ड से पिंकी देवी, बरशैणी वार्ड से जैदयी, मणिकर्ण वार्ड से राम लाल तथा कसोल वार्ड से बाबू राम विजयी घोषित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव परिणाम घोषित होते ही विभिन्न क्षेत्रों में समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसके चलते परिणामों को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता बनी रही।

वहीं, जिला परिषद सदस्य पद के चुनाव परिणामों का इंतजार अभी जारी है। इन नतीजों पर पूरे क्षेत्र की निगाहें टिकी हुई हैं। चुनावी माहौल के बीच लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed