फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Will protest if disaster damage is not assessed

Kullu News: आपदा के नुकसान का आकलन न किया तो करेंगे प्रदर्शन

Wed, 11 Sep 2024 06:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 06:41 PM IST
विज्ञापन
Will protest if disaster damage is not assessed
चौहकी गांव के ग्रामीणों ने दिया 16 सितंबर तक का समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मलाणा में 31 जुलाई की रात बादल फटने से चौहकी, बलाधी में भारी नुकसान हुआ था। प्रभावित सरकार और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि नुकसान का एक बार फिर से आकलन किया जाएगा। इसके लिए मलाणा-एक और मलाणा-दो पावर प्रोजेक्ट की कंपनियों को निर्देश दिए जाएं।

बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल एडीएम अश्वनी कुमार से मिला। महादेव युवक मंडल के प्रधान भगत सिंह ने बताया कि डेढ़ माह बीतने के बाद भी अभी तक प्रशासन की ओर से भवन और जमीन के नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। इससे पहले भी ग्रामीण इस संबंध में प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं। मलाणा-1 और मलाणा-2 कंपनियों को निर्देश दिए जाएं कि क्षतिग्रस्त मकानों, कृषि योग्य भूमि, फसल और पेड़ों के नुकसान का आकलन करने के लिए मौका करें। 16 सितंबर तक मौके का निरीक्षण करके नुकसान का आकलन, नदीं के दोनों ओर आरसीसी कंक्रीट लगाने का प्राक्कलन तैयार नहीं किया जाता है, तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि बाढ़ में परिवारों के आशियाने बह गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed