{"_id":"6803abd0c883b9f3470b4591","slug":"who-cares-about-life-tourists-are-landing-in-vyas-risking-their-lives-kullu-news-c-89-1-ssml1015-145849-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जान की किसे परवाह, जान जोखिम में डालकर व्यास में उतर रहे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जान की किसे परवाह, जान जोखिम में डालकर व्यास में उतर रहे पर्यटक
Sun, 20 Apr 2025 07:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 20 Apr 2025 07:25 AM IST
विज्ञापन
मनाली में ब्यास नदी में उतर रहे सैलानी। फोटो खिचंवाने के चक्कर में अब तक कई पर्यटक नदी में गिर
प्रशासन की मनाही के बावजूद बरती जा रही लापरवाही, सूचना बोर्ड को भी कर रहे दरकिनार
अब तक कई हादसों से पर्यटक गवां चुके हैं अपनी जान
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। मनाली की ठंडी वादियों में आने वाले सैलानी अपनी जान जोखिम में डालकर ब्यास सहित अन्य नदी-नालों में उतर रहे हैं। मस्ती के लिए लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। घाटी में धीरे-धीरे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ रहा है। इस कारण प्रशासन की ओर से नदी-नालों की ओर न जाने के लिए कई जगहों पर सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं। फिर भी सैलानी ब्यास में उतर रहे हैं। पर्यटकों के साथ कई हादसे भी पेश आ चुके हैं, लेकिन अपनी जान की परवाह किए बगैर पर्यटक नदी तट पर सेल्फी लेने और मस्ती करने जा रहे हैं। पानी में उतरने वालों में बड़े बुजुर्गों से लेकर छोटे बच्चे शामिल हैं। पर्यटक फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करते समय पत्थरों से फिसलकर नदी में गिर जाते हैं, जिससे हादसे पेश आते हैं। इस संबंध में उपमंडलाधिकारी मनाली रमण कुमार शर्मा ने कहा कि पर्यटकों के साथ नदी-नालों में उतरने से किसी तरह के हादसे न हों, इसके लिए निर्देश दिए गए है। जगह-जगह साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं।
बॉक्स
कई पर्यटक गवां चुके हैं जान
कुल्लू जिले में पिछले पांच सालों में करीब 10 से अधिक पर्यटकाें मौत हो चुकी है। ये पर्यटक नदी-नालों के पास सेल्फी खिंचवाने, पत्थर पर फिसलने के चलते पार्वती और ब्यास नदी सहित अन्य नालों में डूबे हैं। करीब एक दशक पहले थलौट में भी हैदराबाद के 24 छात्रों के ब्यास में बह जाने की घटना आज भी लोगों के जहन में है। पिछले साल मनाली में भी एक महिला पर्यटक की जान गई।