{"_id":"68d9715251306a6b8b0f1a4b","slug":"where-the-gods-will-stay-cleanliness-has-not-reached-there-kullu-news-c-89-1-ssml1012-158128-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जहां रुकेंगे देवता... वहां तक नहीं पहुंची सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जहां रुकेंगे देवता... वहां तक नहीं पहुंची सफाई
Sun, 28 Sep 2025 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में देवस्थलों को ठीक और सफाई अभियान में जुटे देवलू।-संवाद
अस्थायी शिविरों में सफाई न होने से खुली उत्सव समिति और नप के दावों की पोल
दशहरा उत्सव के लिए दो दिन शेष, कई अस्थायी शिविरों में है गंदगी का अंबार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दशहरा उत्सव के लिए अब दो दिन शेष बचे हैं। दो अक्तूबर से देवी-देवताओं का महाकुंभ शुरू हो जाएगा। कई किलोमीटर दूर से ढालपुर पहुंचने के बाद देवी-देवता सात दिनों तक अपने अस्थायी शिविरों में बैठेंगे।
अस्थायी शिविरों में अभी तक साफ-सफाई नहीं की गई है। ऐसे में दशहरा उत्सव कमेटी और नगर परिषद के दावों की पोल खुल गई है। निरमंड के देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में गंदगी का अंबार लगा है। इसके अलावा कला केंद्र के पीछे बैठने वाले बंजार के देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में भी झाड़ियां नहीं काटी गई हैं।
गौर रहे कि निरमंड क्षेत्र के देवता कलाकेंद्र के पीछे सर्कुलर सड़क के साथ बैठते हैं। अस्थायी शिविर वाली जगह में घास उगी है। सफाई भी नहीं की गई है। बंजार के देवता लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आवास के सामने वाली जगह में बैठते हैं। यहां भी घास उगी है। एक ओर दशहरा उत्सव समिति दशहरा की तैयारियां पूरी होने का दावा कर रही है। दूसरी ओर अस्थायी शिविरों से घास भी नहीं हटाई गई है। इसको लेकर देवलुओं में रोष है।
विज्ञापन
हालांकि ढालपुर मैदान में अन्य जगहों पर देवलुओं ने अस्थायी शिविर लगाने का क्रम शुरू कर दिया है। दशहरा मैदान में भी दो-तीन देवताओं ने अस्थायी शिविर लगा दिए हैं। राज्य मिल्कफेड के अध्यक्ष एवं दशहरा समिति के सदस्य बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा कि देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों की साफ-सफाई होना जरूरी है। इसके लिए नगर परिषद कुल्लू को देवताओं के अस्थायी शिविरों को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए जाएंगे।
--