फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   When the weather cleared, people gathered for shopping

Kullu News: मौसम खुला तो खरीदारी के लिए उमड़े लोग

Sun, 05 May 2024 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
When the weather cleared, people gathered for shopping
कुल्लू। जिले में मौसम साफ रहने से पीपल जातर मेले के लिए सजी अस्थायी मार्केट में खरीदारी के लिए लोग जुटे। रविवार होने के चलते अच्छी खासी भीड़ उमड़ी। अस्थायी बाजार में डोम, क्रोकरी, कपड़ों और मिठाई की दुकानों में भीड़ देखने को मिली। फूड स्टॉलों में भी लोग उमड़े। बीते दिनों बर्फबारी और बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। इससे लोग गर्म कपड़े खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

पीपल जातर मेले की शुरुआत से ही मौसम की मार कारोबारियों पर पड़ी है। बारिश और अंधड़ के कारण शुरुआती दिनों में कारोबार नहीं हो पाया है। बाजार में लोगों की संख्या भी खराब मौसम में कम रही, लेकिन अब मौसम के साथ देने से कारोबारियों को बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है। दिल्ली से आए कारोबारी सोमदेव और मोहन ने कहा कि वे हर साल पीपल जातर मेले में दुकान सजाते हैं। इस बार मौसम खराब रहने से अभी कारोबार गति नहीं पकड़ पाया है। स्थानीय व्यापारी राकेश, सोनू, अशोक ने कहा कि शनिवार और रविवार को मौसम ने कारोबारियों का साथ दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed