{"_id":"68d9706dc00ee18d0d06fb19","slug":"when-roads-were-broken-tar-spain-became-a-source-of-relief-kullu-news-c-89-1-ssml1012-158135-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सड़कें टूटीं तो तार स्पेन बना राहत की डोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सड़कें टूटीं तो तार स्पेन बना राहत की डोर
Sun, 28 Sep 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
सेब और सब्जियां मंडियों में और राशन घर तक पहुंचाना हुआ आसान
इंजन वाला तार स्पेन लगने से ऊझी घाटी के कशेरी गांव के लोगों को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ऊझी घाटी के कशेरी गांव की सड़कों को बरसात लील गई। इससे बागवानों की मेहनत खेतों में ही अटक गई है। इस बीच अब एक नई उम्मीद ने पंख फैलाए हैं। प्रशासन ने गांव के लिए इंजन वाला तार स्पेन स्थापित कर दिया है।
इससे न सिर्फ सेब अब मंडियों तक पहुंच रहा है, बल्कि राशन और जरूरी सामान भी दुर्गम गांव तक आसानी से पहुंचाया जा रहा है। पहले ग्रामीण पीठ पर राशन ढोने को मजबूर थे, अब वहीं मशीन के सहारे राहत की डोर बंध गई है।
गौर रहे कि बरसात में गांव की सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। इससे कशेरी गांव के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों का सेब और सब्जियां फंसे थे। उन्हें सालभर की कमाई व्यर्थ जाने की चिंता सताने लगी थी। ग्रामीणों ने प्रशासन और मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ से मदद की गुहार गई। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने प्रशासन को निर्देश दिए और गांव की जरूरतों को समझते हुए यहां इंजन वाला तार स्पेन लगवाने की व्यवस्था करने को कहा। कुछ ही दिनों में यह कार्य पूरा हुआ और गांववासियों को राहत मिली है। तार स्पेन से सेब अब मंडियों तक पहुंचने लगा है। ऐसे में लोगों को राहत मिली है। राशन भी आसानी से गांव तक पहुंच रहा है। इससे पहले लोग राशन पीठ पर उठाने को मजबूर थे। ऐसे में तार स्पेन उम्मीद बनकर सामने आया है।
विज्ञापन
जिला परिषद उपाध्यक्ष बीर सिंह ठाकुर ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए कशेरी के लिए प्रशासन ने इंजन वाला तार स्पेन लगा दिया गया है। तार स्पेन लगने के बाद अब सेब मंडियों में पहुंचाना और राशन ले जाना आसान हुआ है।
--