{"_id":"57ab580f4f1c1b8667ee5cb1","slug":"wearver-uttam-chand-awareded-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुनकर उत्तम चंद राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुनकर उत्तम चंद राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित
कुल्लू
Updated Wed, 10 Aug 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
खादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुट्टिको के बुनकर उत्तम चंद को विशिष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने उन्हें यह सम्मान दिया। वाराणसी में आयोजित समारोह में भुट्टिको पर बनाई गई डॉक्यूमेंटरी को भी वस्त्र मंत्रालय की ओर से दिखाया गया। बुधवार को कुल्लू पहुंचने पर भुट्टिको सहित बुनकरों व सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनका ढोल-नगाड़ों साथ भव्य स्वागत किया। वेदराम हॉल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन
जिसमें राष्ट्रीय अवार्डी उत्तम चंद को भुट्टिको के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने पारंपरिक तरीके से सम्मानित किया। इस मौके पर सत्य प्रकाश ठाकुर ने स्व. वेदराम ठाकुर को याद करते हुए कहा कि ठाकुर वेदराम ने उस समय कुल्लू की शॉल को जिंदा रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ठाकुर वेदराम की वजह से आज कुल्लवी शॉल देश व विदेश में प्रसिद्ध है। भुट्टिको के कई बुनकरों को कई राष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके हैं। यह उनकी मेहनत, लग्न व आत्म विश्वास का ही परिणाम है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अवार्डी उत्तम चंद ने अवार्ड का श्रेय ठाकुर वेद राम को दिया और भुट्टिको का आभार जताया। इस अवसर पर केसीसीबी की जोनल निदेशक प्रेम लता ठाकुर समेत अन्य मौजूद रही।
विज्ञापन