फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Water crisis in many areas, yet the ministers patted the back of the officers

कई क्षेत्रों में जल संकट, फिर भी अधिकारियों की पीठ थपथपा गए मंत्री

Sun, 01 May 2022 09:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Water crisis in many areas, yet the ministers patted the back of the officers
कुल्लू। जिले में कई क्षेत्रों में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में लोगों को पानी नहीं मिल रहा है तो कई जगह सड़क निर्माण से पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है। इससे ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कुल्लू के दोहरानाला में आयोजित जनमंच में रविवार को भी अधिकतर शिकायतें पानी की आई। इसके बावजूद जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने विभाग के अधिकारियों की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग के अधिकारी अच्छा कार्य कर रहे हैं, जबकि ग्रामीणों के मुद्दों में पानी की समस्याएं ज्यादा रही। ग्रामीण गांव से कई किलोमीटर दूर जाकर बावड़ियों से पानी लाने के लिए मजबूर हैं। लोक निर्माण विभाग संबंधी समस्याएं भी उठाई। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं को हल किया जाए। बता दें कि पहली बार जनमंच में बिजली बोर्ड की कोई भी शिकायत लोगों ने की है। इस पर बिजली बोर्ड के अधिकारी भी मौके पर खुश दिखे, जबकि अन्य विभागों के अधिकारियों पर मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर जमकर बरसे। संवाद
विज्ञापन

साहब, सड़क निर्माण से टूटी पाइप लाइन, नहीं मिल रहा पानी
मौहल के जगाहल की राज कुमारी ने मंत्री से कहा कि साहब सड़क निर्माण से जगह-जगह पर पानी की पाइप लाइन टूट गई है। समस्या हल नहीं हो रही और पीने का पानी नहीं मिला रहा। इस पर जलशक्ति विभाग के अधिकारी ने जवाब दिया है कि सड़क निर्माण से पाइप लाइन टूट गई है। अब काम पूरा हो गया है। उन्होंने कहा दस दिन के भीतर पाइपलाइन को दुरुस्त किया जाएगा। मुथाल गांव के जगदीश ने पानी की समस्या उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed