फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Water came towards villages, people including children fled to safe places

गांवों की तरफ आया पानी, बच्चों समेत सुरक्षित स्थानों पर भागे लोग

Fri, 13 Aug 2021 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Water came towards villages, people including children fled to safe places
लाहौल में नदी का बहाव रूकने के बाद लोगों के घरों में घुसा पानी। - फोटो : Kullu
दिनेश जस्पा
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल- स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर उपमंडल में पहाड़ी दरकने से चंद्रभागा नदी का बहाव रुकने पर लोगों में अफरातफरी मच गई। तडंग और जसरथ गांव की ओर जलस्तर बढ़ने पर लोग बच्चों के साथ सुरक्षित स्थान की ओर भाग गए। दोनों गांवों के लोग जान बचाने के लिए जुंडा व जाहलमा की तरफ भागे। वामतट पर बसे जसरथ गांव के लोग एक से डेढ़ किलोमीटर दूर तक चले गए थे।

घाटी में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अचानक पहाड़ी दरकने से चंद्रभागा नदी का जलस्तर रुकने से इन दोनों गांव में दहशत का माहौल बन गया था। खेत खलिहानों की ओर काम पर निकले ग्रामीण भी हादसे की सूचना के बाद गांव की तरफ भागे। इस दौरान पहाड़ी से भारी मात्रा में भूस्खलन से मलबा नदी में गिर गया और बहाव रुक गया। जलस्तर पीछे की ओर बढ़ रहा था। हादसे में तडंग गांव के घर और जमीन जलमग्न हो गई। इससे नालडा गांव के मोहन लाल के सेब के पेड़ व जमीन को भी नुकसान पहुंचा है। गांव के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर पानी का बहाव एक घंटा और रुक जाता तो जसरथ गांव भी पानी के जद में आ जाता। दो घंटे बाद रुका हुआ बहाव धीरे-धीरे खुलने लगा और लोगों ने राहत की सांस ली। नदी के इस मंजर को देखकर जसरथ गांव के लोग पहले ही सुरक्षित स्थानों की ओर निकल गए थे। तडंग गांव के देवी चंद का घर पानी में डूब गया था। एसडीएम उदयपुर राजकुमार ठाकुर ने कहा कि तडंग गांव के प्रभावित तीन परिवार के 16 लोगों के लिए टेंट, कंबल और राशन के साथ फौरी राहत राशि प्रदान कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed