फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Water ATM installed in South Portal of Atal Tunnel

Kullu News: अटल टनल के साउथ पोर्टल में वाटर एटीएम स्थापित

Wed, 05 Jun 2024 05:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
Water ATM installed in South Portal of Atal Tunnel
पर्यटकों और यात्रियों को मिलेगा शुद्ध पानी, प्लास्टिक की खाली बोतलों से मिलेगी निजात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में आधुनिक वाटर एटीएम स्थापित हुआ है। यह एटीएम पर्यावरण संरक्षण के साथ ही पर्यटकों को शुद्ध जल भी मुहैया करवाएगा। पर्यटक बोतलबंद पानी की जगह वाटर एटीएम से जल लेकर सैर सपाटे का आनंद ले सकेंगे। बुधवार को बीआरओ योजक परियोजना के चीफ इंजीनियर रविंद्र कुमार शाह ने एटीएम का शुभारंभ किया।
पर्यटन स्थलों में प्लास्टिक कचरा और पानी की खाली बोतलें बड़ी समस्या बनती जा रही है। सैर सपाटे के लिए आने वाले पर्यटक गंदगी भी फैला रहे हैं। इसको कम करने के लिए अटल टनल के साउथ पोर्टल पर पीपल फॉर हिमालयन डेवलपमेंट और आइसर ग्रुप फाउंडेशन ने वाटर एटीएम स्थापित किया है। यह पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन

पानी की खाली बोतलों से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण से काफी हद तक निजात मिलेगी। वाटर एटीएम का संचालन और रखरखाव बीआरओ करेगा। बीआरओ योजक परियोजना के चीफ इंजीनियर रविंद्र कुमार शाह ने कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सबका पहला कर्तव्य है। बीआरओ एटीएम की देखरेख करेगा और इसे सुचारु रखने में पूरा योगदान देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपल फॉर हिमालयन डेवलपमेंट की ओर से संदीप मिन्हास ने बताया कि अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में लगा वाटर एटीएम यात्रियों को निशुल्क पानी उपलब्ध करवाएगा। सर्दियों में यह वाटर एटीएम गर्म पानी भी यात्रियों को उपलब्ध करवाएगा। इस मौके पर बीआरओ की ओर से कर्नल विकास गुलिया और लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों को पौधे भी वितरित किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed