फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ward 7 of Manali Municipal Council becomes a hot seat

Kullu News: मनाली नगर परिषद का वार्ड सात बना हॉट सीट

Thu, 14 May 2026 05:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 05:25 AM IST
विज्ञापन
Ward 7 of Manali Municipal Council becomes a hot seat
निकाय चुनाव---
विज्ञापन

मनाली नगर परिषद का वार्ड सात बना हॉट सीट
पूर्व प्रधान मनोज और शेर सिंह के बीच कांटे की टक्कर
संजय भारद्वाज
मनाली। नगर निकाय चुनाव के शोर ने मनाली की सर्द फिजा में सियासी गरमाहट भर दी है। इस बार नगर परिषद का वार्ड नंबर सात हॉट सीट बन गया है। इस वार्ड से पूर्व अध्यक्ष मनोज लारजे खुद मैदान में उतरे हैं तो कांग्रेस ने शेर सिंह यांबा पर दांव खेला है। दोनों ही अध्यक्ष पद के दावेदार माने जा रहे हैं। ऐसे में यहां पर दोनों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।
नगर परिषद मनाली में कुल सात वार्ड हैं। यहां छह वार्डों में सीधी टक्कर है। इनमें वार्ड नंबर सात में भी मुकाबला रोचक हो गया है। इस वार्ड से नवीन तनवर पहले अध्यक्ष रह चुके हैं। वह कांग्रेस समर्थित शेर सिंह यांबा को जिताने के लिए दिन-रात जुटे हैं। वहीं भाजपा ने मनोज पर दांव खेला है। पिछले डेढ़ साल तक वह नगर परिषद के अध्यक्ष रहे। इस बार उन्होंने अपना वार्ड बदला है। पिछली बार वह वार्ड नंबर चार से जीतकर नगर परिषद में पहुंचे थे जबकि इस बार उनका वार्ड आरक्षित हो गया। अब वह अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हुए वार्ड नंबर सात से चुनाव लड़ रहे हैं। खास बात यह है कि पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर खुद उनके चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। ऐसे में इस हॉट सीट पर मुकाबला भले ही मनोज और शेर सिंह के बीच है लेकिन यह चुनाव कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।
विज्ञापन

वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति के अनुसार इस वार्ड से मैदान में उतरे उम्मीदवार अध्यक्ष पद के दावेदार हो सकते हैं। यहां आम चर्चा है कि भाजपा मनोज पर फिर दांव खेल सकती है जबकि कांग्रेस भी चुनाव जीतने पर शेर सिंह को अध्यक्ष पद पर काबिज करवा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

678 मतदाता करेंगे दोनों के भाग्य का फैसला
वार्ड नंबर सात में 678 मतदाता दोनों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस वार्ड में 351 महिला मतदाता हैं जबकि 327 पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। बहरहाल, चुनाव परिणाम पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed