{"_id":"67aa2c3374715929750a5e1b","slug":"war-bugle-sounded-against-chitta-from-the-court-of-mata-hidimba-kullu-news-c-89-1-ssml1012-140924-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: माता हिडिंबा के दरबार से फूंका चिट्टा के खिलाफ जंग का बिगुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: माता हिडिंबा के दरबार से फूंका चिट्टा के खिलाफ जंग का बिगुल
Mon, 10 Feb 2025 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
मनाली गांव में नशे से जंग के लिए बनी कमेटी में भाग लेते ग्रामीण।-संवाद
मनाली पंचायत के ग्रामीण हुए एकजुट, नशा बेचने-खरीदने वालों की सूचना देने पर 15 हजार इनाम
संकल्प ... गांव में न नशा करेंगे और न करने देंगे, नशा बेचने वालों को पुलिस तक पहुंचाएगी कमेटी
निर्णय ... दस बजे के बाद बंद होंगे दुकानें-ढाबे, रेस्टोरेंट, न डीजे बजेगा और न ही लाइव म्यूजिक
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। चिट्टा के खिलाफ जंग लड़ने के लिए मनाली पंचायत के ग्रामीण एकजुट हो गए हैं। सोमवार को माता हिडिंबा और मनु ऋषि के भंडार के प्रांगण में बैठक आयोजित कर सभी से संकल्प लिया कि गांव में न तो नशा करने देंगे और न ही इसकी बिक्री होने दी जाएगी।
चिट्टा की बिक्री करने वालों या नशा करने वालों की सूचना देने वाले को पंचायत 15 हजार रुपये का इनाम देगी।
पंचायत प्रधान मोनिका भारती की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिला, युवक मंडल और गांव के बुद्धिजीवी मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि पंचायत क्षेत्र में दस बजे के बाद सभी दुकानें, ढाबे, रेस्टोरेंट बंद करने होंगे। न डीजे बजेगा और न ही लाइव म्यूजिक चलेगा। इसकी अवहेलना करने वालों पर पंचायत की ओर से जुर्माना किया जाएगा। नशे के खिलाफ जंग लड़ने के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया। इसमें पंचायत प्रधान, उपप्रधान, महिला और युवक मंडल से जुड़े लगभग 15 लोग शामिल किए गए। यह कमेटी गांव के युवाओं को जागरूक करने के साथ नशा बेचने वालों और नशा करने वालों को पुलिस तक पहुंचाएगी। प्रधान मोनिका भारती ने कहा कि चिट्टा युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। हमारा दायित्व है कि हम होने बच्चों कि निगरानी करें। बच्चा देरी से घर अ रहा है, तो इसका कारण पूछें। इस अवसर पर उपप्रधान रामलाल ठाकुर, सभी वार्डों के वार्ड पंच, महिला और युवक मंडल के लोग मौजूद रहे।
--