{"_id":"6dde630c3b7ae17455a6ef29a942f153","slug":"vote-accounting-will-be-in-presence-of-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पहरे में होगी मतगणना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पहरे में होगी मतगणना
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 06 Jan 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
जिला कुल्लू में तीन चरणों में पंचायतीराज चुनाव के जिला परिषद और बीडीसी के परिणाम वीरवार को निकाले जाएंगे। सुबह आठ बजे से चुनावों की मतगणना शुरू होगी। मतगणना पुलिस पहरे में होगी। परिणाम को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
गौर रहे कि कुल्लू पुलिस प्रशासन ने मतगणना केंद्रों पर पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात कर दिया है। लिहाजा, सुरक्षा के कड़े पहरे में बीडीसी तथा जिला परिषद के चुनावों की मतगणना होगी। एएसपी कुल्लू निश्चिंत नेगी ने बताया कि पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए हैं। उन्होंने बताया कि पंचायतों में इस बार शांतिपूर्ण माहौल रहा। उन्होंने बताया कि जिला परिषद व बीडीसी की मतगणना भी शांति पूर्ण ढंग से ही करवाई जाएगी।
विज्ञापन