{"_id":"666592c26e32b8bcd308c17b","slug":"villagers-will-take-to-the-streets-to-get-highway-305-repaired-kullu-news-c-89-1-ssml1012-124383-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हाईवे-305 को दुरुस्त करवाने के लिए सड़कों पर उतरेंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हाईवे-305 को दुरुस्त करवाने के लिए सड़कों पर उतरेंगे ग्रामीण
विज्ञापन
बंजार के जिभी में एनएच 305 संघर्ष समिति के सदस्य और पदाधिकारी।
बंजार (कुल्लू)। नेशनल हाईवे-305 की खस्ताहाल को लेकर अब बंजार में लोगों ने सरकार को घेरने की रणनीति बना ली है। रविवार को गठित एनएच-305 संघर्ष समिति ने एलान किया है कि लारजी से जलोड़ी दर्रा और जलोड़ी दर्रा से सैंज तक नेशनल हाईवे के विस्तारीकरण के बारे में सरकार को जगाया जाएगा। अगर सरकार एनएच-305 की स्थिति को एक महीने तक दुरुस्त नहीं करती है तो सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
पहले चरण में शांतिपूर्ण तरीके से फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। दूसरे चरण में चक्का जाम किया जाएगा और तीसरे चरण में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जाएगी। आने वाले समय में अगर सरकार एनएच-305 का विस्तारीकरण नहीं करती है तो सैकड़ों की संख्या में लोग सिर पर काली पट्टी बांध कर धरना देंगे।
इससे पहले जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन ने एक अहम बैठक अध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन किशन चौहान की अध्यक्षता में की। इसमें एनएच-305 संघर्ष समिति का गठन किया गया। जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन चौहान ने कहा कि नेशनल हाईवे-305 की हालत पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। नेशनल हाईवे को बने आज 10 साल से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन इसमें नेशनल हाईवे जैसा कुछ भी नहीं है। मैप में तो यह एनएच दिखता है लेकिन हकीकत में यह सड़क बहुत संकरी हैं।
विज्ञापन
........
हाईवे को दुरुस्त करने के लिए कई बार सरकार को अवगत करवाया लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। इसलिए ही संघर्ष समिति का गठन करना पड़ा है।
-किशन चौहान, अध्यक्ष, जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन