फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Villagers came out with torches to drive away evil forces

Kullu News: बुरी शक्तियां भगाने के लिए मशालों के साथ निकले ग्रामीण

Fri, 15 Sep 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 15 Sep 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Villagers came out with torches to drive away evil forces
सैंज के बनोगी देहुरी पटाहरा में महामाई दुर्गा को समर्पित हूम में पहुंचे देवलू।
सैंज (कुल्लू)। सैंज के पटाहरा में महामाई दुर्गा के लिए समर्पित हूम (पर्व) मनाया गया। इसमें माता के दर्शन के लिए पटाहरा में हजारों श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर में देव परंपरा का निर्वहन किया गया। 14 सितंबर रात को जैसे ही मां दुर्गा का रथ मंदिर से बाहर निकला तो सैकड़ों हारियानों ने 200 मशालों के साथ सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया।
विज्ञापन

सैकड़ों लोगों ने मां भगवती नव दुर्गा के दर्शन किए और दुख, बीमारी दूर करने और सुख-शांति समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। हारियानों ने जलती हुई मशालें लेकर भगवती दुर्गा के मंदिर परिसर में देर रात एकत्रित होकर माता के देवालय से बाहर निकलने के बाद तीन बार परिक्रमा की। दावा किया गया कि इस दौरान आसुरी शक्तियों को भी खदेड़ा गया।
विज्ञापन

हूम में बनोगी, सुचैहण और दुशाहड़ पंचायतों के कई गांवों के लोगों के अलावा रैला, पलदी, शैंशर, शांघड़, भलाण, कनौन, धाऊगी सहित अन्य इलाकों के लोगों ने भी हाजिरी भरी। बता दें कि हूम के सात दिन पहले से ही भगवती के प्रमुख कारकूनों ने उपवास रखा होता है। आदिकाल से चली आ रही मान्यताओं के अनुसार मुख्य कारकूनों को बाल काटना और शेव करना वर्जित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन पर आसन लगाकर सोना पड़ता है। भगवती नव दुर्गा कमेटी के प्रधान चमन राणा, देवी दुर्गा के कारदार किशन चंद, डोले राम, रोशन लाल शर्मा, पुजारी लीलाधर शर्मा, भंडारी अनंत राम ने बताया कि हूम में बड़ी संख्या में लोगों ने देवी दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed