फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vibrancy increases in Manali, 60 percent hotels packed in tourist season

Kullu News: मनाली में बढ़ी रौनक, पर्यटन सीजन में 60 फीसदी होटल पैक

Fri, 22 Nov 2024 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 22 Nov 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
Vibrancy increases in Manali, 60 percent hotels packed in tourist season
मनाली (कुल्लू)। मनाली में विंटर पर्यटन सीजन के चलते रौनक बढ़ गई है। हालांकि, बर्फबारी होने के बाद पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। मनाली के पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं।
विज्ञापन

वीकेंड पर मनाली आने वाले पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है। इन दिनों होटलों की ऑक्यूपेंसी 40 से 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
पिछले एक सप्ताह से मनाली में पर्यटन कारोबार बढ़ गया है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार मनाली में इन दिनों रोजाना औसतन 800 पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। इसके अलावा 90 से अधिक वोल्वो और टेंपो ट्रैवलर में भी हजारों पर्यटकों ने दस्तक दी। दिन को पर्यटन स्थलों में रौनक बढ़ गई है तो शाम होते ही मनाली का मालरोड पर्यटकों से गुलजार हो रहा है। होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि पर्यटकों कि संख्या में बढ़ोतरी हुई है। मालरोड और पर्यटन स्थलों में चहल-पहल बढ़ गई है। मौसम मेहरबान हुआ तो पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने बताया कि करीब एक सप्ताह से रौनक बढ़ गई है। निगम के होटलों में 50 से 60 फीसदी कमरे पैक चल रहे हैं। आने वाले दिनों के लिए भी अच्छी बुकिंग है। होटल संचालक हंसराज, देवेंद्र ने कहा कि होटलों के 40 से 60 प्रतिशत कमरे पैक चल रहे हैं। वीकेंड में यह संख्या और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed