{"_id":"6828c74b043e4246040b17b4","slug":"vehicles-parked-on-sarvari-loran-sarli-road-are-increasing-problems-kullu-news-c-89-1-ssml1015-147779-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सरवरी-लोरन-सरली सड़क पर खड़े वाहन बढ़ा रहे परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सरवरी-लोरन-सरली सड़क पर खड़े वाहन बढ़ा रहे परेशानी
Sat, 17 May 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 17 May 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल पेंशनर फेडरेशन के प्रदेश महासचिव बोले, डीसी दफ्तर में लटका मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगते शीतला माता मंदिर के पास सरवरी-लोरन-सरली सड़क पर दोनों ओर खड़े वाहन राहगीरों की परेशानियां बढ़ा रहे हैं।
खड़ी चढ़ाई और दोनों ओर वाहन लगे होने से इस सड़क पर सफर करना आसान नहीं है। सड़क पर आमने-सामने से वाहनों के आने से पास देने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। हालांकि, दो साल से प्रशासन, पुलिस और लोक निर्माण विभाग से सड़क को नो-पार्किंग जोन घोषित करने की मांग की जा रही है, लेकिन समस्या जस की तस है। यह बात हिमाचल पेंशनर फेडरेशन के प्रदेश महासचिव टीडी ठकुर ने कही।
उन्होंने कहा कि हिमाचल पेंशनर महासंघ पिछले दो साल से कुल्लू प्रशासन से उपरोक्त सड़क को नो पार्किंग जोन घोषित करने की मांग कर रहा है। इसके लिए जुलाई 2024 में पुलिस अधीक्षक कुल्लू अपनी रिपोर्ट उपायुक्त को दे चुके हैं, लेकिन मामला उपायुक्त के कार्यालय में लटका है, जबकि स्थानीय लोग परेशान हो रहे हैं। उन्होंने उपायुक्त से इस सड़क को नो-पार्किंग जोन घोषित करने की मांग की है। संवाद