{"_id":"669e63928f0b7fab560d49f9","slug":"two-trucks-full-of-cattle-caught-in-manalis-bahang-kullu-news-c-89-1-ssml1012-127277-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली के बाहंग में मवेशियों से भरे दो ट्रक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली के बाहंग में मवेशियों से भरे दो ट्रक पकड़े
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के लिए .........
मामले में जम्मू-कश्मीर के तीन लोग किए गिरफ्तार
............
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के बाहंग में पुलिस ने मवेशियों से भरे दो ट्रक पकड़े हैं। सोमवार सुबह पुलिस टीम ने मनाली-लेह मार्ग पर बाहंग में बने हिमाचल पथ परिवहन निगम के धर्म कांटा के समीप यह कार्रवाई की। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले में जम्मू-कश्मीर के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मवेशी पंजाब से लाए गए थे। ट्रक चालक उन्हें लेह की ओर लेकर जा रहे थे। सोमवार को बाहंग में तैनात पुलिस टीम ने दो ट्रकों को जांच के लिए रोका। दोनों ट्रकों में मवेशी भरे हुए थे। पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के रामबन निवासी बरकत अली, मोहम्मद अख्तर निवासी डनसाल जम्मू कश्मीर और मोहम्मद यासीन निवासी रियासी जम्मू कश्मीर को गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों भी इसी तरह का मामला सामने आया था। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपी मवेशियों को पंजाब से लाए थे। पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।
वहीं दूसरी ओर सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष चमन कपूर, उपाध्यक्ष मनोज लारजे, होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, रोशन ठाकुर आदि पुलिस थाना पहुंच गए। गोविंद ठाकुर ने कहा कि इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। मवेशियों से भरे दो ट्रक मनाली तक पहुंचना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। संवाद