फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two months have not passed, the result of JBT screening has been declared.

Kullu News: दो माह बीते नहीं, घोषित हुआ जेबीटी स्क्रीनिंग का परिणाम

Sun, 26 Apr 2026 10:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Two months have not passed, the result of JBT screening has been declared.
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर की ओर से जेबीटी (पोस्ट कोड 25004) की लिखित स्क्रीनिंग का दो माह बाद भी परिणाम घोषित नहीं किया गया है। इससे परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी मानसिक तनाव और अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने आयोग के सचिव से परिणाम शीघ्र जारी करने की मांग की है। अभ्यर्थी विनोद कुमार, आशीष ठाकुर, यारेंद्र राज, टिकेंद्र नेगी और नीतिश महंत ने बताया कि उन्होंने फरवरी के अंतिम सप्ताह में परीक्षा दी थी, लेकिन अब तक परिणाम घोषित न होने से उन्हें चिंता और असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए उन्होंने लंबे समय तक कड़ी मेहनत की, लेकिन परिणाम में हो रही देरी के कारण उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है। साथ ही भविष्य की योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग को उनकी समस्या को समझते हुए जल्द परिणाम घोषित करना चाहिए। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि परिणाम शीघ्र जारी कर उन्हें अनिश्चितता से राहत दी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed