फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   two arrested with charas in kullu

बजौरा में एक किलो चरस के साथ आगरा के दो लोग गिरफ्तार

Mon, 06 Sep 2021 11:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
two arrested with charas in kullu
कुल्लू। नारकोटिक्स यूनिट ने इन दिनों पंजाब और साथ लगते राज्यों में नशे को लेकर विशेष अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन

नारकोटिक्स यूनिट ने कुल्लू से आगरा लेकर जा रहे दो लोगों को एक किलोग्राम चरस की खेप के साथ पकड़ा है। आगरा के कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स यूनिट को सूचना मिली कि चरस की एक खेप कुल्लू से आगरा जाने वाली है। यूनिट ने बजौरा में नाका लगाया। रविवार रात को जब नारकोटिक्स यूनिट बजौरा में थी तो एक वाहन को तलाशी के लिए रोका। गाड़ी में दो लोग सवार थे। टीम को देखकर दोनों घबरा गए। जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो एक किलो 80 ग्राम चरस मिली। कार सवार प्रशांत कुमार उर्फ पंकज निवासी आगरा, उत्तर प्रदेश और विनोद कुमार मिश्रा निवासी आगरा, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

नारकोटिक्स जोनल डायरेक्टर चंडीगढ़ ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि दोनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने यह चरस कुल्लू जिले में एक शख्स से खरीदी थी जो सप्लायर है। उक्त शख्स हिमाचल सहित अन्य राज्यों को चरस की सप्लाई करता है। शातिर ने काफी समय से नशे का काला कारोबार चलाया हुआ है। अब टीम उसकी तलाश में जुट गई है। नारकोटिक्स ने पंजाब के मोगा में चरस की 8.950 किलो चरस पकड़ने में भी कामयाबी हासिल की है। नारकोटिक्स जोनल डायरेक्टर चंडीगढ़ ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पूरे उत्तर भारत में अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed