फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Trijugi Narayan and Mata Mandasana took sahi Sanan in Rudranag after eight years

Kullu News: आठ साल बाद त्रिजुगी नारायण और माता मंडासना ने किया शाही स्नान

Tue, 22 Nov 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Trijugi Narayan and Mata Mandasana took  sahi Sanan in Rudranag after eight years
तीर्थ स्थल रूद्रनाग में देवता त्रिजुगी नारायण और माता मंडासना ने किया शाही स्नान। - फोटो : Kullu
कुल्लू। देवभूमि कुल्लू के तहत आने वाले तीर्थ स्थल रूद्रनाग में दियार के अधिष्ठाता त्रिजुगी नारायण और माता मंडासना ने ढोल नगाड़ों की थाप पर शाही स्नान किया। देवताओं ने आठ साल के बाद देव परंपरा का निर्वहन किया। इस दौरान ढोल नगाड़ों और नरसिंगों की स्वरलहरियों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। हाड़ कंपा देने वाले ठंडे पानी में देवता के साथ भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन

इससे पहले देवता ने रूद्रनाग पहुंचकर देव परंपरा भी निभाई। गौर रहे कि देवता त्रिजुगी नारायण और माता मंडासना लाव-लश्कर के साथ 17 नवंबर को देवालय से रूद्रनाग के लिए रवाना हुए थे। इसके बाद देवता कसोल, बरशैणी होते हुए रूद्रनाग पहुंचे। देवता त्रिजुगी नारायण का जगथम ऋषि के साथ ही भव्य देवमिलन हुआ। जगह-जगह पर देवता का भव्य स्वागत भी हुआ। श्रद्घालुओं ने देवता त्रिजुगी नारायण और माता मंडासना के दर्शन भी किए। देव कारकूनों की मानें तो देवता ने रूद्रनाग में जाकर परंपरा निभाने का आदेश सुनाया था। इसके बाद देवविधि के साथ इस परंपरा को निभाया गया।
विज्ञापन

देवता कमेटी के प्रधान राजन शर्मा ने कहा कि देवता रूद्रनाग में आठ सालों के बाद परंपरा निभाई है। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्घालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि परंपरा निर्वहन के बाद देवता त्रिजुुगी नारायण और माता मंडासना अपने देवालय की ओर रवाना हो गए हैैं। देवालय पहुंचने पर देवता का हारियानों के द्वारा फूलमालाओं के साथ स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed