फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Training given before voting, will have to reach polling station one and a half hour before

मतदान से पहले दिया प्रशिक्षण, डेढ़ घंटा पहले पहुंचना होगा मतदान केंद्र

Sat, 05 Nov 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Training given before voting, will have to reach polling station one and a half hour before
कुल्लु जिला के आनी तथा बंजार विधानसभा क्षेत्र के लिए तैनात सामान्य पर्यवेक्षक राजीव रत्न तथा मन? - फोटो : Kullu
कुल्लू। देवसदन कुल्लू में माइक्रो ऑब्जर्वर को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सामान्य पर्यवेक्षक राजीव रत्न और मुकुल कुमार की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन

राजीव रत्न और मुकुल कुमार ने कहा कि माइक्रो ऑब्जर्वर की मतदान वाले दिन उनकी अहम भूमिका रहती है। मतदान केंद्र पर होने वाली गतिविधियों पर उन्हें नजर रखनी होगी। अगर मतदान के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता बरती जाती है तो उस बारे में उन्हें तुरंत संबंधित पर्यवेक्षक को सूचना देनी होगी। उन्हें मतदान वाले दिन पोलिंग स्टेशन पर मतदान आरंभ होने से डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा। मतदान समाप्ति के बाद 18 बिंदुओं की रिपोर्ट सामान्य पर्यवेक्षक को देनी होगी।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग द्वारा सुनिश्चित मूलभूत सुविधाएं जांचनी होगी। इसके साथ ही मतदान से पहले मोक पोल पर भी नजर रखनी होगी। सीयू क्लीयर हुआ है या नहीं और मोक पोल की स्लिप को इकट्ठा कर सीलबंद किया आदि पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर विभिन्न दलों के पोलिंग एजेंट मोबाइल लेकर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिले में 55 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए हैं। इन्हें शनिवार को प्रशिक्षण दिया गया। यह सभी माइक्रोऑर्ब्जवर कुल्लू जिला के छह अति संवेदनशील और 49 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि माइक्रोऑर्ब्जवर सामान्य पर्यवेक्षक के अधीन कार्य करेंगे। उन्होंने पीपीटी द्वारा मतदान के दिन उन द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed