{"_id":"67795fc0e2b639c3a300595d","slug":"tourists-reaching-sissu-and-jalori-in-four-by-four-vehicles-to-see-snow-kullu-news-c-89-1-ssml1012-138396-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: फोर बाई फोर वाहनों से बर्फ देखने सिस्सू और जलोड़ी पहुंच रहे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: फोर बाई फोर वाहनों से बर्फ देखने सिस्सू और जलोड़ी पहुंच रहे सैलानी
Sat, 04 Jan 2025 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 04 Jan 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
जिला के स्नो पॉइंट ने बर्फ के बीच अठखेलियां कर रहे पर्यटक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/सिस्सू। क्रिसमस से लेकर नववर्ष तक कुल्लू जिले में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। अब सैलानियों की संख्या में कमी आई है। कुल्लू-मनाली पहुंचने वाले सैलानी बर्फ के दीदार के लिए फोर बाई फोर वाहनों से सिस्सू, गुफा होटल और जलोड़ी दर्रा पहुंच रहे हैं। स्नो पाॅइंट में पर्यटकों की भीड़ देखकर पर्यटन कारोबारी गदगद हैं।
सैलानी एक-दूसरे पर बर्फ के गोले फेंककर खूब मस्ती कर रहे हैं। सोशल मीडिया में बर्फ की मस्ती के वीडियो और फोटो अपलोड कर दूसरों को भी घाटी में आने का संदेश दे रहे हैं। फोर बाई फोर वाहनों से अटल टनल रोहतांग, सिस्सू और गुफा होटल में पहुंचकर बर्फ की सफेद चादर का आनंद उठा रहे हैं। बंजार के तीर्थन, सोझा और जिभी इलाके में पहुंचने वाले सैलानी भी फोर बाई फोर वाहनों में जलोड़ी दर्रा, रघुपुरगढ़ और बड़ानाला पहुंचकर बर्फ के बीच अठखेलियां कर रहे हैं। सोझा टूरिज्म एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रकाश ने कहा कि नए साल के बाद सैलानियों में कमी आई है, मगर स्नो पॉइंट गिरी बर्फबारी से सैलानियों में उत्सुकता है। बर्फ देखने के लिए पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों से जलोड़ी दर्रा तक पहुंच रहे हैं।
--