{"_id":"67d70764a2ab7ac6ae03270c","slug":"tourists-increased-three-times-on-weekends-traffic-jam-occurred-kullu-news-c-89-1-ssml1012-143330-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वीकेंड पर तीन गुना बढ़े पर्यटक, लगा ट्रैफिक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वीकेंड पर तीन गुना बढ़े पर्यटक, लगा ट्रैफिक जाम
Sun, 16 Mar 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 16 Mar 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
मनाली के सोलंगनाला में बर्फ के बीच मस्ती करते पर्यटक।-संवाद
पर्यटकों से गुलजार हुए मनाली के पर्यटन स्थल
40 से 50 फीसदी तक पहुंची होटलों की ऑक्यूपेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। रंगोत्सव होली ने मनाली के पर्यटन कारोबार में भी रंग भर दिया है। पिछले सप्ताह की तुलना इस सप्ताह मनाली में पर्यटकों की संख्या में तीन गुना अधिक पर्यटक पहुंचे।
पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं। दिनभर पर्यटन स्थलों में रौनक देखने को मिली, जबकि शाम को मालरोड में बारिश के बीच भीड़ देखने को मिली। पर्यटक बढ़ने से ट्रैफिक जाम भी लग गया, पर्यटक देर तक जाम में फंसे रहे।
वीकेंड के चलते इन दिनों अधिक रौनक देखने को मिल रही है। मनाली के पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार हैं। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को मनाली में लगभग 3200 पर्यटक वाहन पहुंचे। हालांकि, इनमें होला मोहल्ला मनाने के लिए आने वाले पंजाब-हरियाणा के दो पहिया का आंकड़ा भी 1200 के आसपास है। पर्यटन विभाग के अनुसार इस सप्ताह मनाली में पिछले सप्ताह से अधिक भीड़ है। पिछले सप्ताह प्रतिदिन 400 से 500 वाहन मनाली आ रहे थे। वीकेंड में यह आंकड़ा 700 पहुंच गया है। इस सप्ताह यह आंकड़ा काफी आगे बढ़ गया है। रोजाना आने वाले वाहनों का आंकड़ा इस सप्ताह लगभग एक हजार वाहन रहा। इसके अलावा लगभग सौ वोल्वो बसों में भी पर्यटकों ने मनाली का रुख किया।
विज्ञापन
एक अनुमान के मुताबिक मनाली में पर्यटकों का आंकड़ा पिछले सप्ताह की तुलना तीन गुना से अधिक बढ़ा है। सोलंगनाला में पर्यटक बर्फ के बीच जमकर मस्ती कर रहे हैं। होटल संचालक बंस राज, राजेश ठाकुर का कहना है कि इन दिनों उनके होटलों में 40 से 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी चल रही है।
होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर के अनुसार पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक, बीएस ओक्टा ने बताया कि निगम के होटलों में इस समय 50 प्रतिशत कमरे बुक हो चुके हैं। आने वाले दिनों के लिए भी अच्छी बुकिंग की उम्मीद है।
--