Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists flock to Rohtang to witness snowfall

Kullu News: रोहतांग में बर्फबारी देखने के लिए उमड़े सैलानी

Fri, 13 Nov 2026 05:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Tourists flock to Rohtang to witness snowfall
मौसम खुलने पर फोर बाई फोर वाहनों को मिली रोहतांग दर्रा जाने की अनुमति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रे में करीब 15 सेंटीमीटर और मढ़ी में लगभग 5 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के चलते पहाड़ों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। मौसम खुलने के बाद प्रशासन ने फोर बाई फोर वाहनों को रोहतांग दर्रे तक जाने की अनुमति दी। पर्यटकों ने बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच जमकर मस्ती की।
सुबह बर्फबारी शुरू होने और सड़क पर फिसलन बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर मढ़ी से रोहतांग दर्रे की ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी थी। दोपहर तक इस मार्ग पर केवल आपातकालीन वाहनों को ही जाने की अनुमति थी। पुलिस ने गुलाबा बैरियर पर भी पर्यटकों और वाहन चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जो पर्यटक वाहन पहले ही मढ़ी तक पहुंच चुके थे, उन्हें सुरक्षित मनाली की ओर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन

दोपहर बाद मौसम खुलने पर प्रशासन ने सड़क की स्थिति का जायजा लिया और फोर बाई फोर वाहनों को रोहतांग दर्रे तक जाने की अनुमति दी। एसडीएम मनाली गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए सुबह रोहतांग की ओर वाहनों की आवाजाही रोकी गई थी। मौसम खुलने और परिस्थितियां अनुकूल होने के बाद फोर बाई फोर वाहनों को रोहतांग दर्रे तक भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed