फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists danced to DJ in Manali, groups danced till late night

Kullu News: मनाली में डीजे पर झूमे पर्यटक, देररात तक नाचीं टोलियां

Mon, 25 Dec 2023 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 25 Dec 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Tourists danced to DJ in Manali, groups danced till late night
मनाली के मालरोड में डीजे की धुनों पर थिरकते सैलानी। क्रिसमस के अवसर पर यहां डीजे का प्रबंध किया
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में क्रिसमस पर्व पर पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। शाम होते ही मालरोड में पर्यटकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। मालरोड में पर्यटकों के लिए डीजे की व्यवस्था की गई थी। पर्यटकों ने डीजे की धुन पर जमकर धमाल मचाया। देर रात तक पर्यटक झूमते रहे। मालरोड में पर्यटकों की टोलियां नाचते गाते हुए दिखीं।
विज्ञापन


मनाली में पर्यटकों ने क्रिसमस धूमधाम से मनाया। यहां देश के कोने-कोने से पहुंचे पर्यटकों ने डीजे की धुन पर धमाल मचाया। सोमवार को दिनभर पर्यटकों ने पर्यटन स्थलों में सैर सपाटा किया और शाम को मालरोड और होटलों में डीजे की धुन पर धमाल मचाया। मनाली में कहीं डीजे तो कहीं कुल्लवी नाटी के बीच क्रिसमस का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

मालरोड में भीड़ इतनी थी कि तिल धरने तक की जगह नहीं थी। होटलों में पर्यटकों के लिए कई आकर्षक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। होटलों में डीजे की धुन पर नवविवाहित जोड़ों के लिए लेमन डांस, पेपर डांस और वैलून डांस प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। कई होटलों में कुल्लवी नाटी का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन निगम ने क्रिसमस पर मालरोड से सटे अपने कुंजम होटल में बर्न फायर की व्यवस्था की थी। निगम ने सभी पर्यटकों का कुल्लवी टोपी और मफलर पहनाकर स्वागत किया।

उधर, निजी होटलियरों ने भी क्रिसमस का जश्न धूमधाम से मनाया। होटलियर एसोसिएशन के चीफ पेटर्न गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि क्रिसमस पर होटलों में खास प्रबंध किए गए थे। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए पेपर डांस, लेमन डांस जैसी कई प्रतियोगिताएं करवाईं। पर्यटन निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने बताया कि क्रिसमस पर होटलों में खास इंतजाम किए गए थे।




...

170 से अधिक अतिरिक्त जवान किए तैनात

हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मालरोड को अलग से सेक्टर बनाया गया है। यहां पुलिस कर्मी देर रात तक सेवाएं देते रहे। इसके अलावा मनाली के विभिन्न स्थानों पर पुलिस के जवान तैनात रहे। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पूरे शहर में 70 होमगार्ड और पुलिस के लगभग 100 अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। सुरक्षा के साथ यातायात नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed