फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists create a ruckus in Kasol, emerging from a car's sunroof.

Kullu News: कसोल में गाड़ी के सनरूफ से निकलकर पर्यटकों का हुड़दंग

Sat, 13 Jun 2026 05:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Tourists create a ruckus in Kasol, emerging from a car's sunroof.
कुल्लू। जिले में मनाली, बंजार, लाहौल और मणिकर्ण घाटी में पर्यटकों की ओर से सनरूफ से निकलकर हुड़दंग मचाने के मामले सामने आ रहे हैं। गाड़ी के सनरूफ में चढ़कर पर्यटक मस्ती कर रहे हैं। इससे वे खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहे हैं। अब ऐसा ही मामला मणिकर्ण घाटी के कसोल में सामने आया है।
विज्ञापन

यहां हरियाणा नंबर की गाड़ी में दो युवक सनरूफ और तीसरा युवक खिड़की में लटकता हुआ मस्ती कर रहा है। तीनाें पर्यटकों ने पकड़े उतार रखे हैं। इस तरह की हरकत से पर्यटक पार्वती घाटी में शांति को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न कर रहे हैं। पुलिस भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। अब इस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि गाड़ी का पता लगाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed