फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   tourist

रोहतांग न जाने से सैलानियों में निराशा

Wed, 18 Nov 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कुल्लू
ब्यूरो, अमर उजाला/कुल्लू Updated Wed, 18 Nov 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
tourist
मनाली (कुल्लू)। देश के कोने-कोने से आए सैलानियों को रोहतांग न जाने देने के कारण दूसरे दिन भी निराशा हाथ लगी है। वहीं प्रशासन भी असमंजस में पड़ गया है कि आधिकारिक तौर पर रोहतांग 15 नवंबर तक बंद हो जाता है और फिर भी सैलानियों को रोहतांग भेजा जाता है। कोई हादसा होता है तो फिर उसका जिम्मेवार कौन होगा। इसके लिए उपायुक्त कुल्लू और उपमंडलाधिकारी मनाली को माथा पची करनी पड़ रही है ।
विज्ञापन


हालांकि बुधवार को सैलानी सुबह कड़ाके की ठंड में जिला पर्यटन अधिकारी के कार्यालय के बाहर रोहतांग जाने के लिए परमिट लेने के लिए लाइनों में खड़े थे, लेकिन जैसे ही अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो लोगों को जानकारी मिली कि रोहतांग जाने के लिए परमिट न ही कार्यालय द्वारा और न ही ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। वहीं कुछ सैलानी इस भ्रम में गुलाबा भी जा पहुंचे कि वहां पर उन्हें परमिट मिल जाएगा।
विज्ञापन


गुजरात से आए दिनेश भाई एवं परेश भाई ने बताया कि गुजरात से 35 परिवारों का एक ग्रुप मनाली घूमने आया है क्योंकि मनाली में रोहतांग में जाकर बर्फ का दीदार कर सकेंगे। यहां आकर पता चला कि रोहतांग जाने के लिए परमिट नहीं दिए जा रहे हैं। इसके चलते उन्हें निराशा हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि उन्हें मालूम होता कि उन्हें रोहतांग जाने की इजाजत नहीं है तो उनका ग्रुप श्रीनगर चला जाता। उन्होंने बताया कि यदि बर्फ देखने के लिए रोहतांग जाने को नहीं मिलेगा तो कौन मनाली आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से आए नव विवाहित जोड़ा सुभाष और गीता ने बताया कि वे मनाली हनीमून मनाने के लिए आए हुए हैं। उन्होंने सोचा था कि रोहतांग में जाकर अपने हनीमून को यादगार बनाएंगे, लेकिन परमिट न दिए जाने कारण वे रोहतांग नहीं जा सके। इससे वे बहुत दुखी हैं।


एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि आधिकारिक तौर पर 15 नवंबर को रोहतांग पास बंद हो जाता है। इसके चलते रोहतांग जाने के लिए परमिट नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में पिछले दिनों दो बार रोहतांग पर अचानक भारी हिमपात हुआ, जिसके चलते देर रात तक प्रशासन द्वारा बचाव और राहत कार्य को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन विचार कर रहा है कि सैलानियों को केवल मढी तक जाने के परमिट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed