फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourist dies after bike falls into a gorge in Jaloda.

Kullu News: जलोड़ा में खाई में गिरी बाइक, पर्यटक की मौत

Sun, 20 Sep 2026 10:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Tourist dies after bike falls into a gorge in Jaloda.
बंजार (कुल्लू)। नेशनल हाईवे-205 पर जलोड़ी से बंजार लौट रहे पर्यटक दंपती की बाइक रविवार दोपहर बाद जलोड़ा के समीप हादसे का शिकार हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गहरी खाई में उतरकर घायल महिला को बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए बंजार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। दोनों पर्यटक केरल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार दोनों ने बाइक किराये पर ली थी और जलोड़ी घूमने के बाद बंजार की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान जलोड़ा के पास बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed