{"_id":"682e0b4f6aeb3773750d1d3a","slug":"tourism-corporation-started-traveler-service-to-baralacha-you-can-visit-the-place-for-rs-1200-kullu-news-c-89-1-ssml1012-148027-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पर्यटन निगम ने बारालाचा को शुरू की ट्रेवलर सेवा, 1200 में होंगे दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पर्यटन निगम ने बारालाचा को शुरू की ट्रेवलर सेवा, 1200 में होंगे दीदार
Wed, 21 May 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 21 May 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा के लिए परमिट का झंझट खत्म, ट्रेवलर में करें सफर
सैलानियों की सुविधा के लिए पर्यटन निगम की शुरू की पहल
संजय भारद्वाज
कुल्लू। हिमाचल पर्यटन परिवहन निगम ने रोहतांग के बाद बाद मनाली-लेह मार्ग स्थित 16,000 फीट ऊंचे बारालाचा के लिए टेंपो ट्रेवलर सेवा को शुरू कर दी है। इसके लिए 1200 प्रति सीट का किराया जारी किया है। रोहतांग वाया कोकसर व अटल टनल होकर ट्रैवलर का किराया 800 रुपये निर्धारित किया है।
देशी-विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा जाने के लिए परमिट के झंझट से बचना है तो निगम की बस व ट्रेवलर में सफर करें। हिमाचल पर्यटन विकास निगम और हिमाचल पथ परिवहन निगम ने रोहतांग और बारालाचा दर्रा के लिए विशेष सेवा शुरू की है। रोहतांग, सोलंगनाला और अटल टनल की सैर महज 800 रुपये में करवाई जाएगी जबकि रोहतांग की वादियों का सैर करवाने के लिए 500 रुपये प्रति व्यक्ति होगा।
बस व ट्रेवलर में सफर करने वालों को ऑनलाइन परमिट हासिल करने की भी जरूरत नहीं होगी। अन्यथा टैक्सी और निजी वाहन में रोहतांग दर्रा जाने के लिए पहले ऑनलाइन परमिट हासिल करना पड़ता है। एक तरफ एचआरटीसी अपने बसों से सैलानियों को रोहतांग की सैर करवा रहा है तो वहीं हिमाचल पर्यटन परिवहन निगम ने बारालाचा और रोहतांग के लिए टेंपो ट्रेवलर को शुरू किया है। बारालाचा के लिए 1,200 रूपये और रोहतांग दर्रा को 800 में पर्यटकों घुमाया जा रहा है।
विज्ञापन
निगम के उपमहाप्रबंध बीएस ओकटा ने बताया कि निगम ने टेंपो ट्रेवलर की सुविधा शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि अब सैलानियों को फोकस रोहतांग दर्रा व बारालाचा है। क्योंकि लाहौल घाटी के स्नो प्लाइंटों में अब बर्फ धीरे-धीरे पिघल कर खत्म हो रही है। बारालाचा जाने वाली ट्रेवलर के जरिए सैलानी सोलंगनाला, अटल टनल, सिस्सू, तांदी, केलांग, जिस्पा, दारचा के भी दीदार हो रहे हैं।