{"_id":"6a6ce63c24158e451a073b4a","slug":"tourism-business-relies-on-bike-tourists-during-the-monsoon-kullu-news-c-89-1-ssml1015-182965-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मानसून में बाइक पर्यटकों के भरोसे पर्यटन कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मानसून में बाइक पर्यटकों के भरोसे पर्यटन कारोबार
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। मानसून के दौरान विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुल्लू-मनाली का पर्यटन कारोबार इन दिनों मुख्य रूप से लेह-लद्दाख जाने वाले बाइक पर्यटकों के सहारे चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग-3 के किनारे स्थित ढाबों, रेस्टोरेंट और छोटे होटलों में सबसे अधिक रौनक बाइक सवार समूहों की वजह से बनी हुई है। हालांकि, कुछ सामान्य पर्यटक भी घाटी पहुंच रहे हैं लेकिन उनकी संख्या काफी कम है।
पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर सोलंगनाला और अटल टनल के आसपास सड़क पर पानी भरने और मलबा आने के वायरल वीडियो से भी लोगों में भ्रम की स्थिति बनी है। इसके चलते कई पर्यटक कुल्लू-मनाली आने से परहेज कर रहे हैं, जबकि अधिकांश समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य रहता है और प्रशासन सड़क को जल्द बहाल करने में जुटा रहता है।
हाईवे किनारे ढाबा संचालकों का कहना है कि लेह जाने और वहां से लौटने वाले बाइक राइडरों की वजह से उनका कारोबार किसी तरह चल रहा है। उनका कहना है कि यदि बाइक पर्यटकों की संख्या भी कम हो गई तो मानसून के दौरान पर्यटन कारोबार पर और अधिक असर पड़ेगा। पर्यटन व्यावसायियों ने लोगों से सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर यात्रा का फैसला नहीं लेने की अपील की है। उनका कहना है कि यात्रा से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की आधिकारिक जानकारी जरूर लें। मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि अब मनाली में वर्षभर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। हालांकि, पर्यटन के प्रमुख सीजन समर, विंटर और फेस्टिवल सीजन ही हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन कारोबारी अब दशहरा और दीपावली के पर्यटन सीजन की तैयारियों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।