{"_id":"5e42cece8ebc3ee5ad3b47c3","slug":"tourisam-kullu-news-sml324016030","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह और चलेगा विंटर सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह और चलेगा विंटर सीजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। इस बार सर्दियों में हुई नियमित बर्फबारी के कारण मनाली व आसपास के स्नो प्वाइंट सैलानियों से गुलजार हैं। फरवरी के दूसरे सप्ताह में भी मनाली में देश-विदेश के सैलानियों के आने का सिलसिला जारी है। आमतौर पर जनवरी में निपटने में वाला विंटर सीजन इस बार बर्फ के चलते फरवरी के दूसरे सप्ताह में भी चला हुआ है।
स्नो प्वाइंटों पर उमड़ रही सैलानियों की भीड़ को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि विंटर सीजन अभी एक महीना और चलेगा। गौर रहे कि बर्फ का दीदार करने के लिए देश भर से सैलानी मनाली पहुंच रहे हैं। सोलंगनाला, अंजनी महादेव सहित अन्य स्नो प्वाइंटों में सैलानियों की चहल-पहल देखी जा सकती है। पर्यटकों का जमावड़ा देख पर्यटन कारोबारी भी खुश हैं। मनाली के होटलियर विवेक कपूर, सतीश चौहान, पुनीत भल्ला ने कहा कि जनवरी माह में अच्छी बर्फबारी का फायदा मनाली के पर्यटन व्यवसायियों को मिल रहा है। मनाली में इन दिनों नवविवाहित जोड़े काफी आ रहे हैं। फरवरी में आने वाले पर्यटकों की संख्या पिछले सालों के मुकाबले अधिक है। स्नो स्कूटर एसोसिएशन के प्रधान भूमिदेव ठाकुर ने कहा कि सोलंगनाला सैलानियों की पहली पसंद बना हुआ है। यहां सैलानी बर्फ के बीच पैरागलाइडिंग, स्नो स्कूटर राइडिंग, स्कीइंग, स्लेजिंग आदि का आनंद ले रहे हैं। मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने कहा कि मनाली में काफी सालों के बाद फरवरी माह में सैलानियों का जमावड़ा देखा जा रहा है। नवविवाहित जोड़े और स्कूल, कॉलेज ग्रुप मनाली में बर्फ का दीदार करने के लिए आ रहे हैं। विंटर सीजन इस बार लंबा चला है, जो पर्यटन कारोबार के लिए शुभ संकेत है।