{"_id":"6682b61a168a78613509dc2a","slug":"tindi-stood-first-in-the-march-past-madgran-stood-second-kullu-news-c-89-1-klu1001-125879-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मार्च पास्ट में तिंदी प्रथम, मड्ग्रां रहा द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मार्च पास्ट में तिंदी प्रथम, मड्ग्रां रहा द्वितीय
विज्ञापन
उदयपुर में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो का मुकबला।स्त्रोत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदयपुर के खेल परिसर में सोमवार को लाहौल खंड के छात्र एवं छात्राओं की पांच दिवसीय अंडर-14 वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम उदयपुर केशव राम ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन के साथ खेलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को वाल्यावस्था में खेलों में रुचि लेनी चाहिए और पढ़ाई में खेलकूद एक अभिन्न अंग है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मार्च पास्ट से हुआ।
इसमें तिंदी क्लस्टर के बच्चों ने भव्य मार्च पास्ट कर पहला स्थान हासिल किया। मड्ग्रां के बच्चे दूसरे और शकोली पाठशाला के बच्चे तीसरे स्थान पर रहे। पहले दिन छात्र वर्ग में कबड्डी के पहले मुकाबले में त्रिलोकनाथ ने जाहलमा, छात्रा वर्ग के इसी स्पर्धा में मड्ग्रां ने उदयपुर को पराजित किया। लड़कों के वॉलीबाल मुकाबले में त्रिलोकनाथ ने गोंधला, छात्रा वर्ग में उदयपुर ने थिरोट को पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश पाया।
छात्र वर्ग के खो-खो मुकाबले में तिंदी ने गोंधला, छात्रा वर्ग के खो-खो में मड्ग्रां ने तिंगरेट को पहले राउंड में बाहर का रास्ता दिखाया। सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार तोफा ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में लाहौल खंड के 318 बच्चे हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में छात्र एवं छात्रा वर्ग के कबड्डी, वाॅलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन सिंगल एवं डबल, टेबल टेनिस के साथ एथलीट के विभिन्न मुकाबले होंगे। पांच जुलाई को खेलकूद प्रतियोगिता का समापन होगा। इस मौके पर शिक्षा उपनिदेशक सतीश कोड़ा सहित उदयपुर पाठशाला के प्रधानाचार्य शिव लाल, केलांग के प्रधानाचार्य रमेश लाल, सेवानिवृत्त डीईपी राम किशोर, पीईटी नाग चंद, प्रेम लाल और छिमे दवा भी मौजूद रहे। संवाद