{"_id":"61a7a963817f4c767747a3f8","slug":"thieft-in-temple-kullu-news-sml392054394","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालरोड पर दुर्गा मंदिर में चोरी, दानपात्र ले उड़े शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालरोड पर दुर्गा मंदिर में चोरी, दानपात्र ले उड़े शातिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। मनाली के माल रोड स्थित देवी दुर्गा माता मंदिर का ताला तोड़कर शातिर हजारों रुपये से भरा दानपात्र ले उड़े हैं। इसकी सूचना बुधवार सुबह पुलिस थाना मनाली को दी गई।
बुधवार सुबह जैसे ही पुजारी मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा ताला टूटा हुआ है। जब वह अंदर गए तो मंदिर में रखा दानपात्र गायब था। उन्होंने इसकी सूचना मनाली पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्जकर चोरों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है।
मनाली के मालरोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी पुलिस खंगाला जा रहा है। वहीं पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते जगतसुख गांव में नानक चंद ठाकुर के घर पर खिड़की की जाली काटकर चोरी को अंजाम दिया गया। इस दौरान पूरा परिवार सेब के बगीचे में तोलिए बनाने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि शातिर घर से हजारों रुपये की नकदी ले उड़े। दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। एसएचओ मनाली संदीप पठानिया ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। माल रोड में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।