{"_id":"688a4f4ffe4934cb61039374","slug":"there-is-no-safety-net-in-the-water-tank-there-is-a-risk-of-people-getting-sick-kullu-news-c-89-1-klu1002-153522-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पानी के टैंक में सुरक्षा जाली नहीं, लोगों के बीमारियां फैलने का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पानी के टैंक में सुरक्षा जाली नहीं, लोगों के बीमारियां फैलने का अंदेशा
Wed, 30 Jul 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 30 Jul 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
पंचायत के प्रस्ताव भेजने के बाद भी विभाग नहीं कर रहा है कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। गोजरा पंचायत के लिए सवा दो करोड़ रुपये की लागत से बनी पानी की योजना बीमारियों को न्योता दे रही है। पंचायत ने इस संदर्भ में विभाग को प्रस्ताव भी सौंपा था लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस योजना से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। पंचायत के प्रस्ताव में कहा गया था कि योजना के लिए फिल्टर टैंक, तीन स्टोरेज टैंक बनाए गए हैं। फिल्टर टैंक पर कोई सुरक्षा जाली नहीं लगाई गई है। इससे जंगली जानवरों के टैंक में गिरने का खतरा बना हुआ है। मई में इसमें बंदर डूबकर मर गए थे। विभाग ने पंचायत के प्रस्ताव भेजने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है। इस संदर्भ में विधायक ने भी विभाग को निर्देश जारी किए थे। विधायक के निर्देशों को भी दरकिनार किया जा रहा है। उधर, प्रधान ग्राम पंचायत गोजरा हुकम राम ने विभाग और प्रशासन से मांग की है कि इस पर उचित कार्रवाई की जाए ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।