फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The youth learned the tricks of rafting in the stream of Beas

ब्यास की धारा में युवाओं ने सीखी राफ्टिंग की कलाबाजियां

Thu, 05 May 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The youth learned the tricks of rafting in the stream of Beas
कुल्लू के पिरड़ी रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण शिविर के दौरान कायकिंग के प्रशिक्षण के दौरान युवा।-संव - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला कुल्लू में ब्यास की शीत जलधारा में प्रदेश के युवाओं ने राफ्टिंग के करतब सीखे। इस दौरान युवाओं ने राफ्टिंग की कलाबाजियों के रोमांच समेत राहत और बचाव कार्यों का प्रशिक्षण भी लिया।
विज्ञापन

जिला कुल्लू के पिरड़ी में स्थित देश के एकमात्र प्रशिक्षण संस्थान में युवाओं के लिए 14 दिवसीय राफ्टिंग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसका वीरवार को समापन हो गया। शिविर में चार जिलों की आठ युवतियों और 27 युवकों ने राफ्टिंग की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण संस्थान के अनुदेशक गिमिनर ने कहा कि प्रदेश भर के युवाओं को वाटर स्वीमिंग, कायकिंग, कनोइंग, रिवर राफ्टिंग और रेस्क्यू जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली तथा पिरड़ी राफ्टिंग सेंटर के संयुक्त सहयोग से दिया गया है। शिविर में हिमाचल के चार जिलों के 35 युवक-युवतियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं, कौशल विकास निगम के जिला समन्वयक सुनील कुमार ने कहा कि निगम एवं अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान ने साहसिक जल क्रीड़ा के क्षेत्र में समझौता (एमओयू साइन) किया गया है, जिसके तहत 60 युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। उन्होंने कहा कि इसी समझौता के आधार पर पांच मई तक युवाओं को नि:शुल्क राफ्टिंग प्रशिक्षण दिया गया। उधर, पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने कहा कि साहसिक पर्यटन की गतिविधियों में प्रशिक्षण पाकर युवक-युवतियां स्वयं को सक्षम बना सकते हैं। साहसिक गतिविधियों में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed