{"_id":"6af2051d795079aac20e07d4","slug":"fire-breaks-out-at-a-cowshed-in-bhadka-kullu-news-c-89-1-ssml1015-191442-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भड़का में गोशाला में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भड़का में गोशाला में लगी आग
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। क्षेत्र के गांव भड़का (रांगड़ी) में रविवार रात एक गोशाला और भूसे के ढेर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पतलीकूहल दमकल चौकी की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से करीब 55 लाख रुपये कीमत के आवासीय मकान और सेब के बगीचे को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। हालांकि, आग से गोशाला और भूसे के ढेर को नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार रविवार रात 9:56 बजे गांव भड़का, डाकघर हरिपुर, तहसील मनाली में आग लगने की सूचना दमकल चौकी को मिली। टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में गोशाला और भूसे के ढेर सहित करीब 1.20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
दमकल टीम ने मानचंद पुत्र हरि राम के आवासीय मकान और सेब के बगीचे को सुरक्षित बचा लिया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। दमकल प्रभारी प्रेम भारद्वाज ने बताया कि गांव भड़का में आग लगने की सूचना मिलते ही पतलीकूहल चौकी की टीम को मौके पर भेजा गया। संवाद