{"_id":"6820d6385dd1ac69ec0b4e15","slug":"the-three-day-larji-fair-concludes-with-the-return-of-the-deities-to-the-temple-kullu-news-c-89-1-ssml1012-147387-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देवताओं के देवालय लौटने से तीन दिवसीय लारजी मेले का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देवताओं के देवालय लौटने से तीन दिवसीय लारजी मेले का समापन
Sun, 11 May 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 11 May 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के लारजी मेले में पहुंचे देवता।-संवाद
कांग्रेस के नेता घनश्याम शर्मा किया समापन, देव नृत्य रहा आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। बंजार की पंचायत लारजी में रविवार को देवी-देवताओं के देवालय लौटने के बाद तीन दिवसीय मेले का समापन हो गया। इस मेले में देव और लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली।
अंतिम दिन रविवार को देव नृत्य और कुल्लवी नाटी सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस मौके पर बंजार कांग्रेस के नेता घनश्याम शर्मा मुख्यातिथि थे। मेला स्थल पहुंचने पर लारजी पंचायत के प्रधान गुड्डू राम और उनकी टीम ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।
कहा कि मेले हमारे संस्कृति का प्रतीक हैं। ये हमारी संस्कृति और धार्मिक संस्कृति को बचाए रखे हुए हैं। प्रधान गुड्डू राम ने कहा कि यह मेला पहले एक दिन का होता था, लेकिन पंचायत और ग्रामीणों के सहयोग से पिछले दो वर्षों से इस मेले को तीन दिनों तक मनाया जाएगा। इस मौके पर लारजी पंचायत के कई महिला मंडलों ने कुल्लवी नाटी पेश की। देवता बड़ा छमाहूं के साथ आए देवलुओं ने नाटी डालकर मेले की शोभा बढ़ाई। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डोला सिंह महंत, पूर्व खंड विकास अधिकारी लोतम राम ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
--