{"_id":"68471499eb1466e285098bd5","slug":"the-stairs-for-the-spectators-to-sit-in-the-stadium-built-at-the-cost-of-crores-are-broken-kullu-news-c-89-1-klu1002-149503-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: करोड़ों से बनाए स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की सीढि़यां टूटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: करोड़ों से बनाए स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की सीढि़यां टूटीं
Mon, 09 Jun 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 09 Jun 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
लाहौल के उदयपुर स्थित लता ठाकुर मेमोरियल स्टेडियम के खस्ताहाल में।-संवाद
उदयपुर के लता मेमोरियल स्टेडियम की हालत खस्ता, युवा बोले- नहीं हैं सुविधाएं
बोले- अव्यवस्था के कारण खेल का आयोजन करने में झेलनी पड़ती हैं दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लता ठाकुर मेमोरियल स्टेडियम की हालत दयनीय बनी हुई है। इससे युवाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दर्शकों के बैठने के लिए बनाई सीढि़यां टूट गई हैं।
मैदान के तीन छोर की हालत खस्ता बनी हुई है। आलम यह है कि मैदान में खेल के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ती है, जबकि सुविधा नाम पर कोई चीज नहीं है। प्रशासन भी मैदान की मरम्मत के लिए ठोस कदम नहीं उठा रहा है। मैदान में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इसमें स्थानीय युवा खेलकूद से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करते हैं, लेकिन अव्यवस्था होने के कारण युवाओं को आयोजन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आयोजन करने वाले युवाओं को पहले मैदान की सफाई करनी पड़ती है।
युवा महेंद्र सिंह, अमित, सुरजीत और मनीष ने कहा कि सरकार ने इस खेल मैदान के लिए करोड़ों रुपये खर्च तो कर दिए, लेकिन आज यहां किसी तरह की सरकारी तौर पर खेल गतिविधियां नहीं करवाई है। युवाओं ने कहा कि घाटी में एकमात्र सरकारी स्तर पर यह खेल मैदान बना है, लेकिन इसकी हालात ठीक नहीं है।
विज्ञापन
सुरजीत और मनीष ने कहा कि इस मैदान की हालत खस्ता बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मैदान को दुरुस्त किया जाए। इस मैदान का 14 नवंबर, 2014 को पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने उद्घाटन किया था।
उधर, एसडीएम उदयपुर अलीशा चौहान ने कहा कि स्टेडियम के शौचालय के मरम्मत कार्य करने के लिए बजट का प्रावधान किया गया है, लेकिन स्टेडियम के मरम्मत कार्य के लिए अभी कोई योजना नहीं बनी है।
--