फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The market blossomed with the fragrance of mehndi and the glow of karva.

Kullu News: मेहंदी की खुशबू और करवों की चमक से खिला बाजार

Fri, 10 Oct 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 10 Oct 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
The market blossomed with the fragrance of mehndi and the glow of karva.
कुल्लू में करवा चौथ के मौके पर थाली बदलने की रस्म में भाग लेती महिलाएं।-संवाद
मेहंदी की खुशबू और करवों की चमक से खिला बाजार
विज्ञापन

जिले के बाजारों में करवाचौथ के दिन खूब उमड़ी खरीदारों की भीड़
महिलाओं ने की कपड़ों और आर्टिफिशयल ज्वेलरी की खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में करवाचौथ के दिन भी बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। करवाचौथ के लिए बाजार सजे रहे। मौसम ने भी साथ दिया। दिनभर धूप खिली रही।
ऐसे में खरीदाराें के साथ व्यापारियों ने भी राहत की सांस ली। दिन : शुक्रवार, समय : सुबह 09:00 बजे, जिला मुख्यालय ढालपुर मालरोड पर अस्थायी स्टॉलों और स्थायी दुकानों में साज-सज्जा का सामान सजा दिया गया। बाजार में करीब 10:30 बजे तक खरीदारों की भीड़ धीरे-धीरे बढ़ी। दोपहर 12:00 बजे तक बाजार में रौनक लग गई। महिलाओं ने मालरोड और दशहरा के लिए सजी अस्थायी मार्केट में कपड़ों और आर्टिफिशयल ज्वेलरी की खरीदारी की।

मालरोड पर करवाचौथ की पूजा सामग्री से सजे स्टॉलों पर दोपहर 1:00 बजे के बाद भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने चूड़ा, छननी, करवा, पूजा की थाली और नारियल की खरीदारी की। मालरोड पर ही महिलाओं ने हाथों में मेहंदी भी रचाई। इसके अलावा पूरा दिन जिला के मुख्य बाजारों लोअर ढालपुर, सरवरी, अखाड़ा बाजार, मनाली, बंजार, सैंज, भुंतर, पतलीकूहल आदि में भी सुबह से शाम तक करवाचौथ की खरीदारी में महिलाएं व्यस्त रहीं। महिला सोमा देवी, अंशिका, मोनिका, सोनिका, अनन्या, गौतमी ने कहा कि इस साल पिछले साल के मुकाबले सोने-चांदी के आभूषणों के साथ पूजा का सामान भी महंगा है। महंगाई के बीच परंपरा को निभाना भी आवश्यक है। व्यापारी सौरभ, अशोक, मोहित और अर्जुन ने कहा कि बारिश के बाद मौसम का खुलना कारोबार में बेहतरी लाया है। करवाचौथ के दिन खरीदारों की संख्या बढ़ी और कारोबार में भी उछाल आया।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed