{"_id":"6ab5656f3bb73f078d080b0b","slug":"15-goats-fall-ill-3-die-in-chipni-banjar-kullu-news-c-89-1-klu1002-187612-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंजार के चिपनी में 15 बकरियां बीमार, 3 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंजार के चिपनी में 15 बकरियां बीमार, 3 की मौत
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। ग्राम पंचायत तुंग के चिपनी गांव में चार दिनों के भीतर 15 से अधिक बकरियों के बीमार पड़ने और तीन की मौत से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। बीमारी का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पंचायत समिति बंजार के उपाध्यक्ष पवन सिंह ठाकुर ने मामले में पशुपालन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए गांव में दोबारा टीम भेजकर उपचार और सैंपल लेने की मांग की है।
पवन सिंह ठाकुर के अनुसार बकरियों के बीमार होने की सूचना मिलने पर उन्होंने पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सालय बंजार के प्रभारी डॉ. गणेश शर्मा से संपर्क कर गांव में टीम भेजने का आग्रह किया। इसके अलावा 1962 पशु चिकित्सा मोबाइल हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाई। उनका आरोप है कि सूचना देने के बावजूद दो दिन तक टीम गांव नहीं पहुंची। बाद में टीम पहुंची, लेकिन आधे रास्ते से लौट गई।
उन्होंने कहा कि विभाग की टीम चिपनी पहुंची थी, लेकिन पशुपालकों की शिकायत के अनुसार बकरियों का उचित उपचार नहीं किया गया। उन्होंने मामले की जांच की मांग करते हुए कहा कि गांव में विशेषज्ञ टीम भेजी जाए, बीमार बकरियों का उपचार किया जाए और बीमारी का पता लगाने के लिए सैंपल लिए जाएं। उधर, पशु चिकित्सालय बंजार के प्रभारी डॉ. गणेश शर्मा ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। बीमार बकरियों को इंजेक्शन लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बकरियों को बुखार की शिकायत है और फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है।