{"_id":"695013d148cd7871b50ac2ea","slug":"the-influx-of-tourists-has-slowed-down-manalis-pace-kullu-news-c-89-1-ssml1015-165149-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पर्यटकों के सैलाब ने धीमी कर दी मनाली की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पर्यटकों के सैलाब ने धीमी कर दी मनाली की रफ्तार
Sat, 27 Dec 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
मनाली में लगा पर्यटक वाहनों का लंबा जाम।-संवाद
पर्यटन नगरी में रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन, 10 मिनट के सफर में लग रहा एक घंटा
वाहन चालकों के ओवरटेक करने की वजह से लगातार बन रही है जाम की स्थिति
रोजाना आ रहे 2,500 से 3,000 वाहन, 150 से अधिक वोल्वो बसों में भी पहुंच रहे पर्यटक
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। नववर्ष के जश्न के लिए मनाली में उमड़े पर्यटकों के सैलाब ने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी है। गाड़ियों का दबाव बढ़ने से मनाली की सड़कों पर वाहन रेंग रहे हैं।
10 मिनट का सफर तय करने में आधे से एक घंटे का समय लग रहा है। हालांकि, जगह-जगह तैनात पुलिस जवान यातायात नियंत्रण में जुटे हैं लेकिन वाहन चालकों के ओवरटेक करने की वजह से जाम की स्थिति लगातार बन रही है।
पर्यटन नगरी में नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटकों के पहुंचने का क्रम जारी है। प्रतिदिन मनाली में 2,500 से 3,000 पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। इसके अलावा 150 से अधिक वोल्वो बसों में भी पर्यटक मनाली का रुख कर रहे हैं। स्थानीय टैक्सी, बस, ऑटो समेत हजारों वाहन सड़क पर दौड़ रहे हैं जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग रही है। नेहरु कुंड से बाहंग, फोरलेन पुल होते हुए मनाली शहर की सड़कों पर वाहन रेंगते देखे जा रहे हैं। वामतट मार्ग पर भी फोरलेन पुल से अलेउ-प्रीणी तक वाहनों की लाइनें लगी रहीं। दरअसल, तंग जगहों पर वाहन बारी-बारी छोड़े जा रहे हैं। टर्न पॉइंट पर भी ऐसी ही स्थिति रही जिससे वाहनों की लाइन लगी। स्थानीय कारोबारी सोनी सिंह, अजमेर और यशपाल ने बताया कि हिडिंबा मंदिर, रांगड़ी, अलेउ, वशिष्ट से मनाली शहर में पहुंचने को 10 से 15 मिनट का समय लगता है लेकिन इन दिनों वाहनों का दबाव बढ़ने से इन स्थानों से बाजार पहुंचने में आधे से एक घंटे का समय लग रहा है। उधर, डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि यातायात नियंत्रण के लिए 150 से अधिक पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। जाम की स्थिति से निपटने के प्रयास किए गए हैं। वाहनों की संख्या बढ़ने से रफ्तार धीमी हुई है।
विज्ञापन
--