{"_id":"65cbb14e67e5c001450b3f17","slug":"the-harvest-will-be-bountiful-there-will-be-fear-of-earthquake-kullu-news-c-89-1-ssml1012-116799-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भरपूर होगी फसल, भूकंप का रहेगा भय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भरपूर होगी फसल, भूकंप का रहेगा भय
Tue, 13 Feb 2024 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। मनाली समेत पूरे जिले में इस साल भरपूर फसल होगी। सेब, धान, दलहनी और अन्य फसल अच्छी होने की देव सेनापति कार्तिक स्वामी ने भविष्यवाणी की है। मंगलवार को एक महीने के बाद देव सेनापति कार्तिक स्वामी के मंदिर के कपाट खुले। इस अवसर पर फागली उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।
उत्सव में देव सेनापति ने अपने गूर के माध्यम से भविष्यवाणी की। देवता ने भविष्यवाणी की है कि आने वाला साल अच्छा रहेगा। हालांकि भूकंप, बाढ़, बेमौसमी बारिश का भय रहेगा। फाल्गुन संक्रांति को सिमसा गांव स्थित कार्तिक स्वामी के मंदिर में फागली उत्सव मनाया गया। माघ संक्रांति को मंदिर के कपाट बंद हुए थे।
एक महीने तक सिमसा और आसपास के गांवों में कृषि कार्यों पर रोक लग गई थी। मंगलवार को फागली उत्सव के आयोजन के साथ ही यह प्रतिबंध भी हट गया है। सुबह देवता के भंडार में देव परंपरा का निर्वहन किया गया। यहां मंदिर के कपाट खोले गए और फागली की परंपरा का निर्वहन हुआ।
विज्ञापन
देवता के पुजारी मकर ध्वज शर्मा ने बताया कि माघ संक्रांति को मंदिर के कपाट बंद हुए थे। फाल्गुन संक्रांति को फागली उत्सव पर कपाट खुले। उन्होंने बताया कि देवता ने इस वर्ष फसलें अच्छी होने की भविष्यवाणी की है। साथ ही यह भी बताया कि भूकंप का भी भय रहेगा। हालांकि देवता ने सबकी रक्षा करने की भी बात कही है। संवाद