{"_id":"6accd3088cb396a551062077","slug":"the-grand-reunion-of-mata-kali-odi-and-juwani-mahadev-kullu-news-c-89-1-ssml1015-189170-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: माता काली ओड़ी से जुआणी महादेव का भव्य मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: माता काली ओड़ी से जुआणी महादेव का भव्य मिलन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। खराहल घाटी में सोमवार को आराध्य देवता जुआणी महादेव और माता काली ओड़ी का भव्य मिलन हुआ। ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच देवता सैकड़ों हारियानों और देवलुओं के साथ माता के मंदिर पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु देव मिलन के साक्षी बने और देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया।
देवता जुआणी महादेव रविवार को अपने देवालय न्योली से एक भक्त के निमंत्रण पर हिरणी गांव पहुंचे थे। यहां दो दिन तक देव परंपराओं का निर्वहन करने के बाद सोमवार शाम देवता माता काली ओड़ी के मंदिर पहुंचे, जहां दोनों का भव्य मिलन हुआ। माता के आग्रह पर देवता ने अरछंडी मंदिर में रात्रि ठहराव किया।
मंगलवार को माता की ओर से देवता के लिए देवभोज का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद देवता के आदेशानुसार आगामी कार्यक्रम तय होगा। देवता के कारदार गोपाल महंत ने बताया कि देवता का रात्रि ठहराव देव परंपरा के अनुसार किया गया है। संवाद