{"_id":"674603ebfd9933af6a079ea6","slug":"the-forests-of-the-district-are-burning-there-is-no-one-to-extinguish-the-fire-kullu-news-c-89-1-ssml1012-135688-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सुलग रहे जिले के जंगल, आग बुझाने वाला कोई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सुलग रहे जिले के जंगल, आग बुझाने वाला कोई नहीं
Tue, 26 Nov 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 26 Nov 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के जंगलों में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रोजाना कहीं न कहीं आग लगने का मामला सामने आ रहा है। रोजाना लाखों की वन संपदा राख हो रही है। ऐसा लगता है कि आग की घटनाओं से निपटने की वन विभाग की तैयारी धरी की धरी रह गई है। रोजाना जंगल सुलग रहे हैं, लेकिन आग बुझाने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है।
तीन माह से चल रहे भारी सूखे से आग की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही है। मकानों के साथ जंगलों में आग लगातार लग रही है। पीज और भेखली के जंगलों के साथ अब पार्वती वन मंडल शमशी के अंतर्गत आने वाली भुईन नरोगी जंगल में भी आग से भारी नुकसान हुआ है। सोमवार रात को यह जंगल पूरी रातभर आग से दहकता रहा। यहां से कुछ ही दूरी पर पार्वती वन मंडल का कार्यालय है, मगर आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की तैयारी धरी की धरी रह गई। आग ने जहां वन संपदा को भारी तबाही हुई, वहीं यहां वास करने वाले कई जीव जंतु व पक्षी भी जल गए। हालांकि, वन विभाग हर वाल आग से निपटने की खूब दावा करते हैं, मगर जब जंगल में आग लगती है तो कोई भी बुझाने को आगे नहीं आता है। सोमवार को भी नरोगी जंगल में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। इस बारे वन मंडल पार्वती के वनमंडलाधिकारी से कई बार उनका पक्ष जाने की कोशिश की मगर वह उपलब्ध नहीं हो सके। अरण्यपाल कुल्लू संदीप शर्मा ने कहा कि सूखे के चलते लोग जंगलों में आग लगा रहे हैं। कहा कि वन मंडल पार्वती से आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तलब की है। संवाद
--