फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The fire in the Kanoon Beat forest is not stopping.

Kullu News: कनौन बीट के जंगल में नहीं थम रही आग

Fri, 16 Jan 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 16 Jan 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
The fire in the Kanoon Beat forest is not stopping.
सैंज के कनौन वीट में जंगल लगी आग।-संवाद
सैंज (कुल्लू)। घाटी की वन बीट कनौन के जंगल में आग थमने का नाम नहीं ले रही है। वन विभाग के कर्मचारी और ग्रामीण जंगल में आग बुझाने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं लेकिन सूखी घास के कारण आग तेजी से फैल रही है।
विज्ञापन

वन बीट में पिछले कई दिनों से आग भड़की हुई है। वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों के अनुसार आग कनौन तक पहुंच चुकी है। इस घटना के कई हेक्टेयर में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

हालांकि, वन कर्मी, युवक मंडल के सदस्य, ग्रामीण रोजाना आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। सभी जान जोखिम में डाल कर आग बुझाने में जुटे। ग्रामीणों का कहना है कि जंगलों को आग के हवाले करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि वन संपदा को नुकसान न हो। सेवार्थ युवा जागृति मंडल कनौन सचिव खेमराज ने कहा कि वन विभाग शरारती तत्वों की तलाश करें। इस कार्य में मंडल के सदस्य भी विभाग का पूर्ण सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि वन संपदा को बचाना सभी का कर्तव्य है। वहीं, वन परिक्षेत्र अधिकारी लेनीन शर्मा ने कहा कि वन बीट कनौन में आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण व वन कर्मी आग बुझाने का पूर्ण प्रयास कर रहे हैं। काफी हद तक आग को काबू कर लिया गया है। जंगल में आग लगाने वालों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed