{"_id":"65ce51b313f85a38760674cc","slug":"the-department-kept-watching-the-villagers-restored-the-road-kullu-news-c-89-1-ssml1012-116898-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देखता रहा विभाग, ग्रामीणों ने सड़क कर दी बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देखता रहा विभाग, ग्रामीणों ने सड़क कर दी बहाल
Thu, 15 Feb 2024 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में बर्फबारी से बंद सड़कों को बहाल करने में ग्रामीण खुद ही सड़कों पर उतर आए हैं। कुठेड़-करशाला सड़क से बर्फ हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग नहीं पहुंचा तो गांव करशाला के ग्रामीण खुद ही बेलचा, कुदाली और गैंती लेकर सड़क से बर्फ हटाने में जुट गए।
गांव की महिलाओं और पुरुषों ने कनसारी कैंची से लेकर करशाला बस अड्डा तक करीब डेढ़ किलोमीटर दायरे से बर्फ हटाई। बर्फ में फिसलन के लिहाज से यह प्वाइंट बहुत ही जोखिम भरा है, ऐसे में लोगों को यहां परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अभी करशाला तक बस नहीं आ रही है।
बर्फबारी के बाद यहां छोटे वाहनों की आवाजाही भी ठप पड़ी थी। ग्रामीण राजकुमार, दौलत चौहान, मीना देवी, कौशल्या देवी, हीरा देवी, शेर सिंह, नेहरू लाल, डुली देवी और गुरदयाल सिंह ने कनसारी कैंची से लेकर बस स्टैंड करशाला तक बर्फ हटाई है। ग्रामीणों को दो दिन का समय लगा है।
विज्ञापन
राज कुमार ने कहा कि ग्रामीण दो हफ्ते तक लोक निर्माण विभाग का इंतजार करते रहे लेकिन थक हारकर ग्रामीणों ने खुद ही सड़क से बर्फ हटाने का निर्णय लिया। सड़क खुलने से अब छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। अभी तक लोगों को पैदल ही सफर करना पड़ रहा था।
...
कुठेड़-करशाला सड़क को बहाल करने का काम जारी है। एक जगह डंगा गिरा है, जिसका काम शुरू कर दिया है।
-मनीष कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग